मतदाता सूची संशोधन के विरोध में ममता ने धरना मंच पर बनायी पेंटिंग
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराने के लिए कला का सहारा लिया. धरने के पांचवें दिन उन्होंने मंच पर ‘एसआइआर’ और ‘गायब’ शब्द लिखकर अपना विरोध प्रकट किया और आरोप लगाया कि वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाये जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराने के लिए कला का सहारा लिया. धरने के पांचवें दिन उन्होंने मंच पर ‘एसआइआर’ और ‘गायब’ शब्द लिखकर अपना विरोध प्रकट किया और आरोप लगाया कि वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाये जा रहे हैं. सेंट्रल कोलकाता के मेट्रो चैनल स्थित धरनास्थल पर ममता बनर्जी को एक स्टैंड पर रखे हरे रंग की पृष्ठभूमि वाले कैनवास पर हल्के रंगों से चित्र बनाते देखा गया. कैनवास के ऊपरी हिस्से में उन्होंने पेंट से ‘एसआइआर’ लिखा, जबकि बीच में सफेद रंग से ‘गायब (वैनिश)’ शब्द उकेरा. कैनवास पर कई छोटे-छोटे अनियमित वृत्त और एक बड़े नक्शे की रूपरेखा भी बनायी गयी थी, जो हरे रंग के हिस्सों को धीरे-धीरे सफेद करते हुए दिखाई दे रही थी. ममता की इस पेंटिंग से यह संकेत मिलता है कि वह मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाये जाने का विरोध कर रही हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री पेंटिंग बनाने में व्यस्त थीं, जबकि उसी समय मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शहर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. धरनास्थल पर तृणमूल कांग्रेस के कई समर्थकों ने भी कला के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.