बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस को तगड़ा झटका, स्पीकर ने नहीं दी एसआईआर पर चर्चा की अनुमति

बंगाल चुनाव 2026 से पहले पूरे प्रदेश में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण के लिए चुनाव आयोग की ओर से चलाये जा रहे एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने वाली ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को अपने ही घर में तगड़ा झटका लगा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान तृणमूल कांग्रेस ने एसआईआर पर चर्चा का प्रस्ताव पेश किया. स्पीकर ने इसे अस्वीकार कर दिया.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जारी वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) पर हमलावर है. बंगाल से लेकर दिल्ली तक मुख्यमंत्री आंदोलन कर रहीं हैं. ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की अपील की है. दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल में ही उनको इस मुद्दे पर तगड़ा झटका लगा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा में स्पीकर ने इस विषय पर चर्चा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

विधानसभा में दिखी तीखी राजनीतिक खींचतान

पश्चिम बंगाल विधानसभा में इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को तीखी राजनीतिक खींचतान देखने को मिली. हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने यह कहते हुए सदन में इस विषय पर चर्चा करने की अनुमति नहीं दी कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने एसआईआर की प्रक्रिया पर चर्चा का अनुरोध किया था. कहा था कि एसआईआर की वजह से 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है.

स्पीकर बोले- चर्चा राज्यपाल के संबोधन तक ही सीमित रहेगी

तृणमूल कांग्रेस के प्रस्ताव पर स्पीकर ने कहा कि सदन इस मुद्दे पर विचार नहीं करेगा, क्योंकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है. उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि चर्चा राज्यपाल के संबोधन तक ही सीमित रहेगी.

शुभेंदु अधिकारी बोले- बीएसी के प्रस्ताव को बदला गया

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सरकार पर अंतिम समय में कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) के प्रस्ताव को बदलने का आरोप लगाया. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बीएसी का प्रस्ताव सुबह बताया गया था, लेकिन उसमें बदलाव कर दिया गया है. हमें बताया गया था कि एसआईआर पर चर्चा होगी और हम तैयारी के साथ आये थे. अब इसमें बदलाव किया जा रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कार्यसूची फिर से सदन में रखने का शुभेंदु अधिकारी ने किया अनुरोध

शुभेंदु अधिकारी ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वे कार्यसूची को फिर से सदन के समक्ष रखें. इससे पूर्व राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पढ़ा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया.

टीएमसी का दावा – एसआईआर की वजह से 107 लोगों की हुई मौत

नियम 169 के तहत प्रस्ताव पेश करते हुए शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने दावा किया कि एसआईआर प्रक्रिया से मतदाताओं को परेशान किया गया और मानसिक तनाव के कारण 107 लोगों की मौत हो गयी. निर्वाचन आयोग की आलोचना करते हुए उन्होंने दावा किया कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ‘परेशान करने का आयोग’ बन गया है.

टीएमसी-बीजेपी के बीच विवाद का मुख्य मुद्दा बना एसआईआर

स्पीकर ने प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है. विधानसभा चुनाव में 3 महीने से भी कम समय बचा है. ऐसे में एसआईआर का मुद्दा तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच विवाद का प्रमुख मुद्दा बनकर उभरा है.

इसे भी पढ़ें

हंगामे के बीच शुरू हुआ बंगाल विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी में ममता बनर्जी

एसआईआर पर फर्जी नैरेटिव के लिए यूट्यूबर्स को पैसे बांट रही टीएमसी : शुभेंदु अधिकारी

चुनाव आयोग ने खारिज की बंगाल सरकार की अपील, केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में पश्चिम बंगाल के 25 वरिष्ठ अधिकारियों की लिस्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >