Table of Contents
Bengal Chunav 2026: इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ज्ञानेश कुमार शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल और सभी जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) के साथ बैठक करेंगे. बैठक वर्चुअल मोड में होगी. इसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है.
1 और 2 मार्च को कोलकाता में रहेगी इलेक्शन कमीशन की टीम
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की टीम 1 और 2 मार्च को कोलकाता के दौरे पर आयेगा. राज्य में वोटिंग कितने चरणों में होगी और सुरक्षा के क्या-क्या उपाय किये जायेंगे, इसका फैसला इस बैठक में लिये जाने की उम्मीद है.
मार्च के पहले सप्ताह में हो सकती है चुनाव की घोषणा
मार्च के पहले सप्ताह में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों की घोषणा की जा सकती है. सीईओ ने एक ही फेज में चुनाव कराने की इच्छा जाहिर की है, लेकिन बताया जा रहा है कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया इस बार 3 फेज में चुनाव कराना चाहता है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
28 फरवरी के बाद चुनाव की तैयारी में जुटेगा निर्वाचन आयोग
अभी चुनाव आयोग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया में जुटा है. 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची पब्लिश की जायेगी. इसके बाद चुनाव आयोग बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में जुट जायेगा.
इसे भी पढ़ें
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: सभी 294 सीटों पर एक ही चरण में हो सकती है वोटिंग
बंगाल में फ्री एंड फेयर इलेक्शन की उम्मीद, बोले राज्यपाल सीवी आनंद बोस
चुनाव आयोग ने बंगाल सरकार से कहा- 3 साल से एक ही जगह पोस्टेड ऑफिसर्स का करें ट्रांसफर
खून की नदी बहे… पर सियासत गरमायी : बंगाल चुनाव 2026 से पहले TMC का BJP पर हिंसा भड़काने का आरोप
