स्वर्ण व्यवसायी की हत्या में बीडीओ पर केस

सॉल्टलेक के दत्ताबाद के एक स्वर्ण कारोबारी स्वपन कामिला की अस्वाभाविक मौत के मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने हत्या, षड्यंत्र समेत कई धाराओं के तहत विधाननगर दक्षिण थाने में एफआइआर दर्ज की है.

कोलकाता. सॉल्टलेक के दत्ताबाद के एक स्वर्ण कारोबारी स्वपन कामिला की अस्वाभाविक मौत के मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने हत्या, षड्यंत्र समेत कई धाराओं के तहत विधाननगर दक्षिण थाने में एफआइआर दर्ज की है. आरोप उत्तर बंगाल के रायगंज के एक बीडीओ प्रशांत बर्मन पर लगा है. मालूम हो कि लापता उक्त स्वर्ण व्यवसायी का एक सप्ताह पहले एक नहर से शव बरामद हुआ था. वह सॉल्टलेक में एक दुकान किराये पर लेकर सोना का कारोबार करते थे. स्वपन के परिवार ने बाद में शव की पहचान की थी. फिर जांच में पता चला कि स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से बीडीओ के घर से चोरी हुए सोने के गहने बिक्री करने का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर बीडीओ प्रशांत बर्मन ने दुकान में छापेमारी की थी. स्वपन उस वक्त वहां नहीं था. उक्त सोने की दुकान के मालिक, जिससे स्वपन किराये पर दुकान लेकर चला रहा था, ने भी गंभीर आरोप लगाया है. आरोप है कि स्वपन को एक कार में हिरासत में लेकर बीडीओ गये थे और उन्हें भी घटना के दिन एक अलग कार में हिरासत में लेकर जाया गया था और फिर बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था, लेकिन स्वपन को लेकर चले गये थे. हालांकि, बीडीओ प्रशांत बर्मन ने पहले ही दावा किया है कि उनके पास घर नहीं है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर उनके पास घर नहीं है, तो सोना चोरी कैसे हुई? स्वपन के किराये की दुकान पर छापा क्यों मारा गया? पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है.

मृतक की पत्नी ममता कामिला ने न्याय की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >