बांग्लार डेयरी दूध की कीमतों में दो से चार रुपये तक का इजाफा

बांग्लार डेयरी के विभिन्न प्रकार के दूध के दाम बढ़ गये हैं. सोमवार से दूध की कीमतों में औसतन दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गयी है.

कोलकाता. बांग्लार डेयरी के विभिन्न प्रकार के दूध के दाम बढ़ गये हैं. सोमवार से दूध की कीमतों में औसतन दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गयी है. इस ब्रांड के विभिन्न प्रकार के दूध की कीमतें अलग-अलग हैं. एक लीटर ‘सुप्रीम’ दूध खरीदने के लिए पहले 56 रुपये खर्च करने पड़ते थे. अब चार रुपये अतिरिक्त देने होंगी. यानी एक लीटर ‘सुप्रीम’ दूध की कीमत 60 रुपये हो गयी है. इसके अलावा ‘तृप्ति’ नामक दूध की कीमत 52 रुपये प्रति लीटर थी. अब यह बढ़कर 54 रुपये हो गया है. ‘स्वास्थ्य-साथी डबल टोन’ दूध की एक लीटर की कीमत 46 रुपये हुआ करती थी. अब यह दूध 48 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. हर ब्रांड के 500 ग्राम दूध की कीमत भी उसी अनुपात में बढ़ रही है. पशुपालन विभाग के मंत्री सपन देवनाथ का दावा है कि इस साल बेकाबू बारिश के कारण कई फसलें बर्बाद हो गयी हैं. गायों के चारे की कमी है. इसके अलावा दूध उत्पादन में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न सामग्रियों के बाजार मूल्य में भी वृद्धि हुई है. दूध के मूल्य में यह वृद्धि व्यावहारिक रूप से मजबूरी में की गयी है.

डेढ़ साल पहले सुप्रीम ब्रांड बाजार में आया था. उस समय उसकी कीमत 50 रुपये थी. डेढ़ साल में ही 10 रुपये की बढ़ोतरी हो गयी.

दूध की कीमतें बढ़ाने के फैसले की निंदा करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, उन्होंने लिखा कि ‘सरकार का बहाना है- बारिश हो गयी, लागत बढ़ गयी. फिर सवाल यह है कि अगले पांच वर्षों में कृषि और पशुपालन के लिए योजना कहां है? बता दें कि पांच साल पहले मदर डेयरी का नाम बदल कर बांग्लार डेयरी किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >