संवाददाता, कोलकाता
मुर्शिदाबाद के कई क्षेत्रों में वक्फ कानून को लेकर विरोध के दौरान हुई हिंसक वारदातों को लेकर जिले के पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस से शनिवार को फोन पर बात की. साथ ही उन्होंने जिले के नेताओं को भी जल्द सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण बनाने व शांति कायम करने के लिए इलाके में जाने को कहा.
श्री चौधरी फिलहाल नयी दिल्ली में हैं. वह एक-दो दिन में मुर्शिदाबाद लौटेंगे. दिल्ली से ही उन्होंने फोन पर राज्यपाल से बात की. जूम के माध्यम से जिला के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की. चौधरी ने आरोप लगाया कि प्राथमिक स्तर पर पुलिस की निष्क्रियता के कारण घटना हुई है. वक्फ को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों की जो भावना है, पुलिस को इसे समझना चाहिए था. सूटी व धुलियान में जो लूटपाट की घटना हुई है, यह बाहरी लोगों ने किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
