मेरा मर्डर करना चाहते थे, सोनारपुर में हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे

Abhishek Banerjee Murder Attempt Allegation: अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि सोनारपुर में उन पर जानलेवा हमला हुआ. भाजपा समर्थकों ने उन्हें काले झंडे दिखाये, अंडे और जूते फेंके. अभिषेक की शर्ट के बटन टूटे, क्रिकेट हेलमेट पहनकर पहुंचे पीड़ित परिवार के घर. सांसद बोले- बीजेपी मेरा मर्डर करना चाहती है.

Abhishek Banerjee Murder Attempt Allegation: पश्चिम बंगाल की सत्ता से तृणमूल कांग्रेस की विदाई के बाद पहली बार बड़े राजनीतिक दौरे पर निकले अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया. दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में डायमंड हार्बर के सांसद पर उग्र भीड़ ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वे चुनाव बाद हुई हिंसा में मारे गये टीएमसी कार्यकर्ता संजू कर्मकार के परिजनों से मिलने जा रहे थे.

हेलमेट पहनकर गलियों में दौड़े सांसद

सोनारपुर में शनिवार दोपहर जो कुछ हुआ, उसने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही अभिषेक का काफिला सोनारपुर में घुसा, भाजपा समर्थकों ने काले झंडे दिखाकर ‘गो बैक’ और ‘चोर-चोर’ के नारों से उनका स्वागत किया. भारी विरोध के कारण अभिषेक ने अपनी लग्जरी गाड़ी छोड़ दी और बाइक पर सवार हुए, लेकिन वहां भी भीड़ ने उन्हें घेर लिया.

फटी शर्ट, बरसे अंडे

धक्का-मुक्की के दौरान अभिषेक की शर्ट के बटन टूट गये. प्रदर्शनकारियों ने उन पर अंडे, जूते और चप्पलें फेंकीं. उन्हें थप्पड़ मारने की भी कोशिश की गयी. स्थिति को बेकाबू देख सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें क्रिकेट हेलमेट पहनाया, जिसे पहनकर वे किसी तरह संजू कर्मकार के घर तक पहुंचे. अपनी जान बचाने के लिए सांसद को क्रिकेट हेलमेट पहनकर गलियों में पैदल भागना पड़ा. घटना के बाद अभिषेक ने कहा कि यह उनकी हत्या की एक सुनियोजित साजिश थी.

इसे भी पढ़ें : सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, कपड़े फाड़े, जूते-पत्थर और अंडे बरसाये, CID ने भी कसा शिकंजा

Abhishek Banerjee Murder Attempt Allegation: मार दो मुझे, मैं झुकूंगा नहीं : अभिषेक

अभिषेक बनर्जी ने मीडिया के सामने अपना दर्द और गुस्सा दोनों जाहिर किया. अभिषेक ने सीधे तौर पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- वे चाहते हैं कि मुझे मार दें. जनता सब देख रही है कि कैसे एक विपक्षी नेता को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने ललकारते हुए कहा कि वे इन हमलों से डरने वाले नहीं हैं और किसी के भी आगे अपना सिर नहीं झुकायेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकतंत्र का गला घोंटने का टीएमसी ने लगााय आरोप

तृणमूल ने इसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया है. पार्टी का कहना है कि पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे नेता पर हमला करना लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या है.

बीजेपी का पलटवार – यह जनता का आक्रोश

भाजपा ने अभिषेक बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उसका कहना है कि यह कोई सुनियोजित हमला नहीं, बल्कि उन लोगों का गुस्सा है, जिन्होंने पिछले सालों में तृणमूल के शासन में हिंसा झेली है. पार्टी नेताओं ने कहा कि चुनाव बाद हुई हिंसा में जिन परिवारों ने अपने सदस्यों को खोया, अभिषेक का वहां जाना उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा था.

इसे भी पढ़ें

अभिषेक बनर्जी के ‘शांतिनिकेतन’ पर फिर CID की दस्तक, बंद मिला दरवाजा, जाली हस्ताक्षर मामले में बढ़ा सस्पेंस

बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप रॉय के घर के पास मिला कंबल-तिरपाल का जखीरा, भाजपा ने पकड़ी मैटाडोर, लगे चोर-चोर के नारे

नदिया में तिरपाल समेत अन्य राहत सामग्री जब्त, नवद्वीप नगरपालिका के चेयरमैन गिरफ्तार, जनता ने जूते-बोतल से किया हमला

मुश्किल में ममता बनर्जी और अभिषेक, ‘दीदी’ पर सिलीगुड़ी और ‘भाईपो’ पर भवानीपुर में शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >