खास बातें
Abhishek Banerjee Attacked in Sonarpur: ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर कोलकाता से सटे सोनारपुर में शनिवार को हमला हुआ. लोगों ने उनके कपड़े फाड़ दिये. उन पर जूते, पत्थर और अंडे फेंके गये. न्यूज एजेंसी एएनआई के एक वीडियो में दिख रहा है कि अभिषेक बनर्जी नीले रंग की हेलमेट पहनकर सड़क पर बदहवास चल रहे हैं. अभिषेक ने कहा है कि उन पर जानलेवा हमला हुआ. कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं था. दूसरी तरफ, सीआईडी ने भी उन पर शिकंजा कस दिया है. सोमवार 12 बजे तक पूछताछ के लिए पुलिस मुख्यालय भवानी भवन में आने को कहा है.
‘शांतिनिकेतन’ में नहीं मिले टीएमसी महासचिव
राजधानी कोलकाता के हरीश मुखर्जी रोड स्थित अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी की टीम ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव को नोटिस थमाया, जिसमें उनसे कहा गया है कि वह भवानी भवन में जांच में शामिल हों. ममता बनर्जी के बाद तृणमूल कांग्रेस के दूसरे सबसे बड़े नेता और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास ‘शांतिनिकेतन’ पर शनिवार को सीआईडी की टीम पहुंची थी.
कालीघाट रोड आवास पर सांसद को थमाया नोटिस
अभिषेक बनर्जी घर पर नहीं मिले, तो सीआईडी के अधिकारियों की टीम सीधे कालीघाट रोड पहुंची. वहां उनके एक अन्य आवास पर सीआईडी ने नोटिस दिया. इस दौरान वहां अभिषेक बनर्जी भी पहुंचे. सीआईडी के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी को सोमवार को 12 बजे भवानी भवन में तलब किया गया है.
इसे भी पढ़ें : नदिया में तिरपाल समेत अन्य राहत सामग्री जब्त, नवद्वीप नगरपालिका के चेयरमैन गिरफ्तार, जनता ने जूते-बोतल से किया हमला
भागा नहीं हूं मैं : अभिषेक बनर्जी
इधर, नोटिस रिसीव करने के बाद तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से कहा- मैं भागा नहीं हूं. हमेशा जांच में सहयोग करता हूं. सोमवार को वह भवानी भवन जायेंगे या नहीं, इस पर उन्होंने कहा- मैंने नोटिस रिसीव किया है, लेकिन पढ़ा नहीं है. बाद में पढ़ेंगे. फिर कानूनी सलाह लेंगे. जैसा वकील बोलेंगे, वैसा करेंगे. उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कोई अपनी क्षमता का दुरुपयोग करेगा, तो वह ज्यादा दिन नहीं टिक पायेगा.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Abhishek Banerjee Attacked in Sonarpur: अभिषेक ने भाजपा पर लगाया हमला करवाने का आरोप
सोनारपुर में अपने ऊपर हुए हमले के बाद सड़क पर मीडियाकर्मियों से अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ये है भाजपा के लोकतंत्र का नमूना. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन पर ये हमले करवाये हैं. सत्ता पर काबिज होने के बाद भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है. वह दक्षिण कोलकाता के बेलेघाटा में एक तृणमूल कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे, जिसकी चुनावी हिंसा में मौत हो गयी थी. वहां से लौटते समय उन्हें स्थानीय लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में फिर मिला ‘नोटों का पहाड़’, टीएमसी चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद बोरियों में भरा कैश बरामद
