‘अच्छे दिन’ धुंधले होते जा रहे हैं : बोस

कोलकाता: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की आशंकाओं को साझा करते हुए पश्चिम बंगाल वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने आज कहा कि ‘‘अच्छे दिन’’ तेजी से विलुप्त हो रहे हैं और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को ‘‘कुचलने’’ के प्रयास किए जा रहे हैं. आडवाणी ने आशंका जताई है कि ‘‘लोकतंत्र को कुचलने […]

कोलकाता: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की आशंकाओं को साझा करते हुए पश्चिम बंगाल वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने आज कहा कि ‘‘अच्छे दिन’’ तेजी से विलुप्त हो रहे हैं और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को ‘‘कुचलने’’ के प्रयास किए जा रहे हैं.

आडवाणी ने आशंका जताई है कि ‘‘लोकतंत्र को कुचलने वाली शक्तियां ज्यादा मजबूत हो रही हैं.’’ उन्होंने आरोप लगाए, ‘‘वह अनुभवी नेता हैं. वह चीजों से अच्छी तरह वाकिफ हैं. चुनावों से पहले वादे किए गए कि काला धन वापस लाया जाएगा. लेकिन एक वर्ष बाद हमने देखा कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है और शेयरों के भाव प्रतिदिन बढ रहे हैं ताकि भाजपा नेताओं के पारिवारिक सदस्यों को काला धन को सफेद करने में सहयोग मिल सके.’’ बोस ने कहा, ‘‘अच्छे दिन तेजी से विलुप्त होते जा रहे हैं और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास चल रहा है. इस स्थिति में हमेशा आपातकाल की आशंका बनी रहती है.’’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >