मुनिश्री क्षमासागरजी महाराज का समाधि निधन

कोलकाता. दिगंबर जैन समाज के प्रमुख संत आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के अनन्यतम विद्वान शिष्य मुनिश्री क्षमासागरजी महाराज का शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मोराजी सागर में प्रात: छह बजे समाधि निधन हो गया. दिगंबर जैन समाज में उनका विशिष्ट स्थान था. उन्होंने प्रवचनों के माध्यम से जैन समाज की नयी पीढ़ी को मंदिरों-स्कूलों एवं कॉलेजों में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 13, 2015 9:03 PM

कोलकाता. दिगंबर जैन समाज के प्रमुख संत आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के अनन्यतम विद्वान शिष्य मुनिश्री क्षमासागरजी महाराज का शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मोराजी सागर में प्रात: छह बजे समाधि निधन हो गया. दिगंबर जैन समाज में उनका विशिष्ट स्थान था. उन्होंने प्रवचनों के माध्यम से जैन समाज की नयी पीढ़ी को मंदिरों-स्कूलों एवं कॉलेजों में पहुंचाने में महती भूमिका निभायी. अजीत पाटनी ने बताया कि मुनिश्री की समाधि बेहद पीड़ादायक समाचार है. क्षमासागरजी के समाधि निधन का समाचार प्राप्त होते ही कोलकाता के जैन मंदिरों में उनकी आत्मा को सद्गति प्राप्ति हेतु कामना करते हुए णमोकार महामंत्र का पाठ किया गया. अंतिम संस्कार के समय हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन एकत्रित हुए. पूज्य मुनिश्री भव्यसागरजी महाराज ने उनकी समाधि के पूर्व अंतिम संबोधन दिया.