पलटानो दरकार, चाई बीजेपी सरकार, बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी ने दिया नारा, कहा- जल्द समाप्त होगी धमकी की राजनीति

बंगाल चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा जिले में एक सरकारी और एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लिये. मालदा टाउन स्टेशन पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सरकार के कार्यों का बखान किया, तो राजनीतिक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला बोला. उसकी शासन व्यवस्था की खामियों को उजागर किया.

मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली.

बंगाल चुनाव 2026 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पलटानो दरकार, चाई बीजेपी सरकार’ यानी बदलाव की जरूरत है, भाजपा सरकार चाहिए. प्रधानमंत्री ने घुसपैठ के मुद्दे पर बंगाल की चीफ मिनिस्टर और तृणमूल कांग्रेस को जमकर खरी-खोटी सुनायी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी और धमकी भरी राजनीति जल्द समाप्त होगी. बिहार में एनडीए की जीत के बाद, अब पश्चिम बंगाल की बारी है. पीएम ने धार्मिक उत्पीड़न की वजह से भारत में शरण लेने वाले मतुआ समुदाय जैसे शरणार्थियों को आश्वस्त किया कि उन्हें देश में कोई परेशानी नहीं होगी.

घुसपैठ की वजह से मालदा, मुर्शिदाबाद में हो रहे दंगे – मोदी

प्रधानमंत्री ने मालदा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा कि मालदा, मुर्शिदाबाद और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में घुसपैठ के कारण दंगे हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल भाजपा शासित राज्यों से घिरा हुआ है. उन राज्यों में सुशासन का अच्छा रिकॉर्ड है. पीएम ने कहा कि भाजपा ने पूर्वी भारत के राज्यों को नफरत की राजनीति से मुक्त कराया. अब वह महसूस कर रहे हैं कि बंगाल में भी लोग बदलाव चाहते हैं.

बंगाल में घुसपैठ और भ्रष्टाचार सबसे बड़ी चुनौती – प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि घुसपैठ और भ्रष्टाचार पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि केंद्र ने बंगाल को 40 बार बाढ़ राहत कोष दिया, लेकिन पीड़ितों को उसका लाभ नहीं मिला. कहा कि बंगाल का विकास तभी होगा, जब तृणमूल कांग्रेस सरकार पराजित होगी और भाजपा सत्ता में आयेगी. पीएम ने ममता बनर्जी की सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनता के पैसे लूट रही है. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि यह सरकार पश्चिम बंगाल के लोगों तक केंद्रीय सहायता पहुंचने से रोक रही है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा के विकास मॉडल पर Gen Z ने जताया भरोसा – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की जनता, खासकर जेनरेशन जेड (Gen Z), ने भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि बंगाल के कई इलाकों में घुसपैठ के कारण जनसांख्यिकी में बदलाव आया है. तृणमूल कांग्रेस घुसपैठ खत्म करने के लिए कभी कदम नहीं उठायेगी. पीएम ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, तो घुसपैठ पर रोक लगेगी और प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा.

3250 करोड़ से अधिक की रेल-रोड प्रोजेक्ट की शुरुआत

इससे पहले प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 3,250 करोड़ से अधिक की रेल-रोड प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की. उन्होंने 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखायी, जो न्यू जलपाईगुड़ी को नागरकोइल और तिरुचिरापल्ली तथा अलीपुरद्वार को एसएमवीटी बेंगलुरु और मुंबई (पनवेल) से जोड़ेंगी. उन्होंने हावड़ा-गुवाहाटी के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन भी किया.

इसे भी पढ़ें

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से जुड़ी मां काली और मां कामाख्या की पवित्र धरती, पीएम मोदी ने मालदा में दिखायी हरी झंडी

मुर्शिदाबाद में उग्र प्रदर्शन पर ममता बनर्जी का गैर-जिम्मेदाराना बयान, कहा- अल्पसंख्यकों का गुस्सा ‘जायज’, दंगे भड़काने की साजिश रच रही बीजेपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >