शिव पूजा मंडप में उमड़ी भीड़ (फोटो है पेज चार पर शिव पूजा हुगली के नाम से)
हुगली. भद्रेश्वर के कांटाडांगा बड़तल्ला इलाके में सुभाष संघ क्लब के रजत जयंती वर्ष पर थीम वाली शिवरात्रि पूजा के उपलक्ष्य में बनाये पूजा मंडप में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी. पूजा मंडप में भगवान शिव के साथ मां पार्वती के कई रूपों दुर्गा, काली, तारा आदि को दर्शाया गया है. भद्रेश्वर के ही मूर्तिकार […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
February 19, 2015 7:04 PM
हुगली. भद्रेश्वर के कांटाडांगा बड़तल्ला इलाके में सुभाष संघ क्लब के रजत जयंती वर्ष पर थीम वाली शिवरात्रि पूजा के उपलक्ष्य में बनाये पूजा मंडप में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी. पूजा मंडप में भगवान शिव के साथ मां पार्वती के कई रूपों दुर्गा, काली, तारा आदि को दर्शाया गया है. भद्रेश्वर के ही मूर्तिकार एवं कर्मकार से मूर्ति का निर्माण संस्था के सचिव कार्तिक पात्र और श्यामल बागची द्वारा कराया गया है. पूजा मंडप की साज-सज्जा में तकनीक का इस्तेमाल बखूबी किया गया है. समीर सरकार, अरण्य दास, अशोक दोलोई, गौतम मालिक, सुरजीत धरा, बादल कर्मकार, अभीजीत राय आदि के सक्रिय सहयोग से क्लब की ओर से मनायी जानी वाली पूजा का 25वां वर्ष पूरा हो गया. पूजा के उपलक्ष्य में क्लब की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्र म का भी आयोजन किया गया.
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 5:53 PM
January 17, 2026 4:38 PM
January 17, 2026 3:55 PM
January 17, 2026 2:14 AM
January 17, 2026 2:13 AM
January 17, 2026 2:12 AM
January 17, 2026 2:11 AM
January 17, 2026 2:10 AM
January 17, 2026 2:08 AM
January 17, 2026 2:06 AM
