दमदम गोपाल मंदिर में भागवत कथा
कोलकाता : दमदम गोपाल मंदिर सेवा समिति के 31 वें स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार से मंदिर में भागवत कथा आरंभ हुआ. यह कथा 29 जनवरी तक चलेगा. इस मौके पर शुक्रवार सुबह एक कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में भारी तादाद में महिलाओं ने भाग लिया. उन्होंने अपने सिर पर कलश रख […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 23, 2015 8:03 PM
कोलकाता : दमदम गोपाल मंदिर सेवा समिति के 31 वें स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार से मंदिर में भागवत कथा आरंभ हुआ. यह कथा 29 जनवरी तक चलेगा. इस मौके पर शुक्रवार सुबह एक कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में भारी तादाद में महिलाओं ने भाग लिया. उन्होंने अपने सिर पर कलश रख कर इलाके की परिक्रमा की. कलश यात्रा मंदिर से आरंभ होकर हनुमान मंदिर, दमदम नगरपालिका अस्पताल से होकर अंत में फिर गोपाल मंदिर के पास खत्म हुई. भागवत कथा में वृंदावन के महाराज दयालु जी के देखरेख में चलेगा. कार्यक्रम में सक्रिय बनाने में पूर्व हेडमास्टर विजय बहादुर सिंह, बीएन मिश्रा, अध्यापक विजय प्रसाद, समिति के संयोजक अजय सिंह, सुधांशु मिश्रा, समिति के सहायक सचिव कैलाश सिंह, अध्यापक राज नारायण दूबे और सत्य नारायण मिश्रा सहित कई प्रमुख लोगों की सक्रिय भूमिका रहीं.
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 5:53 PM
January 17, 2026 4:38 PM
January 17, 2026 3:55 PM
January 17, 2026 2:14 AM
January 17, 2026 2:13 AM
January 17, 2026 2:12 AM
January 17, 2026 2:11 AM
January 17, 2026 2:10 AM
January 17, 2026 2:08 AM
January 17, 2026 2:06 AM
