कुमार सानू भाजपा में शामिल

कोलकाता : फिल्मों के पाश्र्व गायक कुमार सानू भाजपा में शामिल हो गये हैं. नयी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हो गये. शाह ने उन्हें विधिवत भाजपा में शामिल कराते हुए पार्टी का झंडा सौंपा. कुमार सानू ने कहा कि वह […]

कोलकाता : फिल्मों के पाश्र्व गायक कुमार सानू भाजपा में शामिल हो गये हैं. नयी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हो गये. शाह ने उन्हें विधिवत भाजपा में शामिल कराते हुए पार्टी का झंडा सौंपा. कुमार सानू ने कहा कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन पार्टी के प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने या मंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है. वह देश व बंगाल के लिए काम करना चाहते हैं.
उन्होंने बताया कि दक्षिण 24 परगना, सुंदरवन, कैनिंग आदि इलाकों की गरीबी उन्होंने देखी है. इसे दूर करने के उद्देश्य से ही वे भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2016 में भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार जरूर बनायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >