Suvendu Adhikari Attacks Mamata Banerjee TMC Govt: पश्चिम बंगाल में चुनावी समर के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है. इस बीच शुभाशीष चक्रवर्ती का वीडियो वायरल हो गया है. विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए तृणमूल कांग्रेस की ‘संस्कृति’ पर सवाल उठाये. बंगाल में बदलाव का आह्वान किया. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बेहाला पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी प्रत्याशी शुभाशीष चक्रवर्ती ने कहा है कि वे हिंदुओं को मतदान नहीं करने देंगे. यह केवल एक धर्म पर नहीं, पूरे बंगाल के लोकतंत्र पर प्रहार है.
शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी शासन पर लगाये आरोप
शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट करते हुए बंगाल में टीएमसी शासन को ‘हिंदू विरोधी’ करार दिया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने लिखा है कि शुभाशीष चक्रवर्ती को कहते सुना जा रहा है कि हिंदुओं को वोट नहीं करने दिया जायेगा. शुभेंदु ने कहा कि यदि मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित किया जाता है, तो यह चिंताजनक है.
हिंदुओं को वोट नहीं करने देना, तृणमूल प्रत्याशी का यह बयान लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक है. बंगाल अब इस आतंक और अधिकारों के हनन को बर्दाश्त नहीं करेगा.
शुभेंदु अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष
Suvendu Adhikari: बंगाल बदलाव के लिए तैयार
शुभेंदु अधिकारी ने पूछा कि क्या ममता बनर्जी के प्रशासन में चुनाव का मतलब सिर्फ हिंसा, डर और लोगों के अधिकार छीनना रह गया है? उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता अब इस ‘भ्रष्ट और पक्षपातपूर्ण’ शासन को समझ चुकी है. बंगाल अब बदलाव के लिए तैयार है. शुभेंदु ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें एक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ दिख रहा है. वीडियो में कुर्सी पर बैठे शख्स को कहते सुना जा सकता है कि हिंदुओं को वोट डालने नहीं दिया जायेगा, क्योंकि हिंदू भाजपा को वोट करते हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पाल्टानो दरकार, चाई बीजेपी सरकार – विपक्ष के नेता
नंदीग्राम के विधायक और भवानीपुर से भाजपा के घोषित उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली के लिए सत्ता परिवर्तन की अपील की है. उन्होंने नारा दिया- पाल्टानो दरकार, चाई बीजेपी सरकार. यानी बदलाव की जरूरत है, भाजपा सरकार चाहिए. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और आतंक के अंत के लिए बंगाल के लोग अब एकजुट हो रहे हैं.
बेहाला पूर्व का चुनावी समीकरण
बेहाला पूर्व सीट इस बार काफी चर्चा में है. शुभाशीष चक्रवर्ती (TMC) के खिलाफ भाजपा ने सुनील महाराज को मैदान में उतारा है. शुभेंदु अधिकारी के इस ताजा हमले ने इस सीट पर मुकाबले को और अधिक पोलराइज्ड और दिलचस्प बना दिया है.
शुभेंदु के ट्वीट की बड़ी बातें
- बेहाला पूर्व के टीएमसी उम्मीदवार शुभाशीष चक्रवर्ती पर हिंदुओं को वोट से रोकने का आरोप.
- किसी वोटर के मतदान के अधिकार को छीनने की कोशिश करना असंवैधानिक.
- भ्रष्टाचार और आतंक मुक्त बंगाल के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील
- ममता सरकार पर संस्थागत पक्षपात और चुनावी हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट
बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर समेत 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में होगी वोटिंग
बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट
भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, सोनारपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगीं रूपा गांगुली
