WB News : पोइला बैसाख को मनाया जाएगा पश्चिमबंग दिवस, चुनाव आयोग ने दी अनुमति

WB News : पोइला बैसाख को मनाया जाएगा पश्चिमबंग दिवस. चुनाव आयोग ने दी अनुमति.कैथेड्रल रोड पर रवींद्र सदन के सामने होंगे कार्यक्रम. मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सचिव मौजूद रहेंगे.


WB News : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 के चलते आचार संहिता लागू है. इसलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) समेत कोई भी राजनीतिक हस्ती इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेगी. इसी शर्त पर चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को बैसाख के पहले दिन राज्य दिवस मनाने की इजाजत दी है. नवान्न सूत्रों के अनुसार सूचना एवं संस्कृति विभाग नये साल की दोपहर में कैथेड्रल रोड पर रवीन्द्र सदन के सामने एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. मुख्य अतिथि राज्य के मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका रहेंगे. इसमें जय गोस्वामी, स्वागतालक्ष्मी दासगुप्ता, श्रीराधा बनर्जी, ब्रताती बनर्जी, श्रीजात्रा जैसे कवि और कलाकार होंगे.इस कार्यक्रम में समाज के सभी क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित किया गया है.

चुनाव आयोग ने शर्तें के साथ पश्चिमबंग दिवस पालन करने की दी अनुमति

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने पश्चिमबंग दिवस का पालन करने की इजाजत मांगी थी. चुनाव आयोग ने वह अनुमति प्रदान कर दी है. लेकिन चुनाव आयोग ने यह शर्त रखी है कि कोई भी राजनीतिक व्यक्ति वहां मौजूद नहीं रह सकता है और न ही आचार संहिता को तोड़ा जा सकता है. अनुमति मिलते ही तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की शुरुआत राज्य गान ‘बांग्लार माटी बांग्लार जल’ से होगी.

West Bengal Breaking News live : पीएम मोदी और ममता बनर्जी की उत्तर बंगाल में 16 अप्रैल को सभा

राज्य स्तर पर ही नहीं, जिला, अनुमंडल और ब्लॉक स्तर पर भी मनाया जाएगा पश्चिमबंग दिवस

राज्य स्तर पर ही नहीं, जिला, अनुमंडल और ब्लॉक स्तर पर भी नये साल का जश्न गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा. संयोग से केंद्र सरकार ने 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस के रूप में मनाने की पहल की थी. इस पर राज्य सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई थी. 29 अगस्त 2023 को ममता बनर्जी ने मंत्रीमंडल से बात-चीत करने के बाद पोइला बैसाख को राज्य दिवस के रूप में पालन करने का निर्णय लिया था. अब से प्रत्येक वर्ष पोइला बैशाख को राज्य दिवस के रुप में पालित किया जाएगा.

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की अपील- दंगा भड़काने वालों के जाल में नहीं फंसना है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >