शराब बेचने का विरोध करने पर पीटा

श्यामपुर थाना अंतर्गत बालीचातुरी गांव में अवैध तरीके से शराब बेचने का प्रतिवाद करने पर एक महिला की पिटाई कर दी गयी.

हावड़ा. श्यामपुर थाना अंतर्गत बालीचातुरी गांव में अवैध तरीके से शराब बेचने का प्रतिवाद करने पर एक महिला की पिटाई कर दी गयी. घायल महिला का नाम योगमाया माझी है. उन्हें उलबेड़िया शरतचंद्र मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता ने बताया कि उनके घर के सामने देसी शराब बेची जाती है और शराबियों का जमावड़ा लगता है. इसका विरोध करने पर देबब्रत नामक एक युवक ने उनकी पिटाई कर दी. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >