रुपये हाथ में लिये घूम रहे अफसर, फिर भी ‘आपास’ के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट आमादेर पाड़ा-आमादेर समाधान (आपास) के काम के लिए आसनसोल नगर निगम (एएमसी) को ठेकेदार नहीं मिल रहा है.

आसनसोल.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट आमादेर पाड़ा-आमादेर समाधान (आपास) के काम के लिए आसनसोल नगर निगम (एएमसी) को ठेकेदार नहीं मिल रहा है. निगम में पहले से ही ठेकेदारों का काफी बकाया पड़ा हुआ है, जिसके कारण अब वे नये सिरे से काम लेकर फंसना नहीं चाहते हैं.

हालांकि जिलाधिकारी ने कहा है कि आपास के काम को लेकर पैसे की कोई समस्या नहीं होगी, काम खत्म होने के सात दिनों के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा. ठेकेदारों को इस बात का भरोसा दिलाने के लिए गुरुवार को मेयर विधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर वासिमुल हक, निगम आयुक्त, अनेकों मेयर परिषद सदस्य व आधिकारियों की पूरी टीम उनके साथ बैठक की. जिसमें उन्हें कहा गया कि आपास के काम के लिए 100 करोड़ रुपये की निविदा जारी हुई है, जिसमें 40 करोड़ रुपये आ चुका है. जैसे-जैसे काम खत्म होगा, पैसा आता जायेगा. निविदा में भागीदारी करें, पैसे की दिक्कत नहीं होगी. गौरतलब है कि आसनसोल नगर निगम के 1039 बूथों के लिए कुल 3638 योजनाओं (कार्यों) को जिला से मंजूरी मिली है, जिसे लेकर निविदा जारी हुई है, जिसमें 1300 कार्यों का टेंडर मैच्यूर हुआ है. बाकी के निविदाओं के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं. एक-एक काम का चार बार निविदा जारी करने के बाद भी ठेकेदार नहीं आ रहे हैं. जिसे लेकर जिला और नगर निगम प्रशासन की परेशानी बढ़ी हुई है. जिलाधिकारी दो बार नगर निगम कार्यालय में बैठक कर चुके हैं. जल्द ही राज्य विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है, सरकार का यह प्रयास है कि आपास का यह सारे कार्य का वर्क ऑर्डर अधिसूचना से पहले जारी कर दिया जाये, ताकि अचार संहिता लागू होने के बाद भी काम चलता रहे, जो लोगों को दिखे कि आपास में जिस काम को उनलोगों चुना है, वह हो रहा है. यदि ऐसा नहीं होता है, तो चुनाव पर इसका कुछ असर पड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >