कुल्टी में माकपा और तृणमूल को छोड़ दर्जनों लोग भाजपा से जुड़े

कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ अजय पोद्दार के नेतृत्व में गुरुवार को जॉइनिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ.

आसनसोल.

कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ अजय पोद्दार के नेतृत्व में गुरुवार को जॉइनिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें तृणमूल से सुदीप चौधरी और माकपा से बुद्धदेव दत्त समेत सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य मौजूद रहे. भाजपा का दावा व घोषणाएं शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता भाजपा में आ रहे हैं.उन्होंने 2014 के बाद तीन सौ से अधिक भाजपा कर्मियों की हत्या का आरोप लगाया. शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की लक्ष्मी भंडार योजना के तहत 1500 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि भाजपा अन्नपूर्णा योजना में 3000 रुपये देने की घोषणा करती है. रोजगार एवं जनसंख्या पर टिप्पणी शमिक भट्टाचार्य ने राज्य से प्रवासी मजदूरों के पलायन और युवाओं के अन्य राज्यों में रोजगार तलाशने का मुद्दा उठाया. उन्होंने जनसंख्या बदलाव और सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर भी टिप्पणी की. शमिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल की विदाई तय है. कार्यक्रम में क्षेत्र के कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >