अध्ययन इंस्टीट्यूट, दुर्गापुर ने राज्य से जेईई मेन्स 2026 के टॉपर कुंतल चौधरी को सम्मानित किया. इस मौके को यादगार बनाने के लिए, इंस्टीट्यूट के सीनियर फैकल्टी मेंबर बधाई देने कुंतल चौधरी के होमटाउन स्थित घर पर गये. बताया गया कि इससे उम्दा काम का जश्न मनाने के इंस्टीट्यूट का कमिटमेंट दिखता है.बताया गया है कि अध्ययन इंस्टीट्यूट के छात्र कुंतल चौधरी ने जेईई मेन्स 2026 में वेस्ट बंगाल में टॉप पोजीशन हासिल की है, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है. बर्दवान से लगभग 30 किलोमीटर दूर बोलगोना गांव के रहनेवाले कुंतल का ग्रामीण बंगाल से एकेडमिक एक्सेलेंस का सफर उनके पक्के इरादे, अनुशासन और लगन का प्रमाण है. पिछले ढाई वर्षों से कुंतल को अध्ययन इंस्टीट्यूट के दुर्गेश झा, अजीत झा से मेंटरिंग मिली. स्ट्रेटेजिक एकेडमिक प्लानिंग, सख्त ट्रेनिंग मेथड और परफॉर्मेंस-ड्रिवन गाइडेंस ने इस शानदार अचीवमेंट की नींव रखी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.