बंगाल में गलत इलाज से महिला की मौत पर सरकार का एक्शन, मृतका के परिजन को मिला मुआवजा

नितुड़िया के मदनडीह गांव में 27 वर्षीय रीता बाउरी की निजी नर्सिंग होम में गलत इलाज से मौत के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है. पुरुलिया के एसपी बच्चे की पढ़ाई का खर्च वहन करेंगे.

पुरुलिया से हंसराज सिंह की रिपोर्ट

नितुड़िया के मदनडीह गांव की 27 वर्षीय रीता बाउरी की एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतका के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई. मंगलवार रात स्थानीय विधायक मामनी बाउरी, पुरुलिया के जिलाधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक ने मृतका के परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपा.

एसपी उठायेंगे बच्चे की पढ़ाई का खर्च

जानकारी के अनुसार मृतका के तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की पढ़ाई का पूरा खर्च व्यक्तिगत रूप से वहन करने का आश्वासन पुरुलिया के जिला पुलिस अधीक्षक कुमार सानी राज ने दिया है. प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार मृतका के परिवार के साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री की ओर से मिली आर्थिक सहायता के लिए मृतका के पति समीर बाउरी ने आभार व्यक्त किया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अस्पताल पर हुई कार्रवाई

मृतका के पति समीर बाउरी ने बताया कि गलत इलाज के कारण पिछले दिनों उनकी पत्नी की मौत हो गयी थी. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया था. इसके बाद प्रशासन की ओर से मामले की जांच शुरू की गई. वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित निजी नर्सिंग होम को सील कर दिया है. समीर बाउरी ने बताया कि उन्हें शुभेंदु सरकार से उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >