वेतन व मुआवजे के लिए आशाकर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

स्वास्थ्य भवन अभियान के दौरान आशाकर्मियों पर राज्य पुलिस व जीआरपी के कथित अत्याचार के खिलाफ और अपने अधिकारी व सुविधाओं की मांग पर जिले की आशाकर्मियों ने बुधवार सुबह शहर के टैक्सी स्टैंड मोड़ पर धरना प्रदर्शन किया.

पुरुलिया.

स्वास्थ्य भवन अभियान के दौरान आशाकर्मियों पर राज्य पुलिस व जीआरपी के कथित अत्याचार के खिलाफ और अपने अधिकारी व सुविधाओं की मांग पर जिले की आशाकर्मियों ने बुधवार सुबह शहर के टैक्सी स्टैंड मोड़ पर धरना प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों ने 15 हजार रुपये मासिक वेतन और कार्यरत आशाकर्मी की मृत्यु पर परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की.

आशाकर्मियों का आरोप है कि 21 जनवरी को वैध मांगों को लेकर स्वास्थ्य भवन की ओर बढ़ते समय रेल पुलिस और राज्य पुलिस ने उन्हें सुनियोजित तरीके से असंवैधानिक रूप से रोक दिया. इसी के विरोध में जिला स्तर पर निंदा मार्च और निंदा सभा का आयोजन किया गया. आशाकर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >