राज्यपाल से स्वर्ण पदक पाकर आकाश ने किया गौरवान्वित

राज्यपाल से स्वर्ण पदक पाकर आकाश ने किया गौरवान्वित

दुर्गापुर. आसनसोल के काजी नजरुल विश्वविद्यालय (केएनयू) में आयोजित वार्षिक दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व कुलाधिपति डॉ सीवी आनंद बोस ने आकाश मल्लिक को स्वर्ण पदक व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. आकाश मल्लिक ने विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग (एमकॉम) में 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया है. राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने पर आकाश गौरवान्वित है. साथ ही उसके परिवार व शहर के लोग खुश हैं. उसके पिता अर्जुन मल्लिक ने पुत्र की शिक्षा में भरपूर सहयोग किया. बताया कि आकाश की सफलता से पूरा परिवार प्रफुल्लित है. उसकी आगे की शिक्षा के लिए भी हरसंभव सहयोग किया जायेगा. दुर्गापुर में अपने निवास स्थान पर मल्लिक परिवार ने बेटे की उपलब्धि पर आसपास के लोगों में लड्डू बांट कर खुशियां साझा कीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >