सारधा के बाद अब एमपीएस पर गिरी गाज, कई ठिकानों पर हुई छापेमारी

कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाले के बाद सीबीआइ की नजर अब अन्य चिटफंड कंपनियों पर टिक गयी है. सीबीआइ के इसी अभियान के तहत मंगलवार की सुबह कोलकाता व संलग्न इलाकों में सीबीआइ के अधिकारियों ने चिटफंड कंपनी एमपीएस के ठिकानों पर छापेमारी की. उल्लेखनीय है कि एमपीएस के मालिक प्रेमनाथ मान्ना को पहले ही […]

कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाले के बाद सीबीआइ की नजर अब अन्य चिटफंड कंपनियों पर टिक गयी है. सीबीआइ के इसी अभियान के तहत मंगलवार की सुबह कोलकाता व संलग्न इलाकों में सीबीआइ के अधिकारियों ने चिटफंड कंपनी एमपीएस के ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि एमपीएस के मालिक प्रेमनाथ मान्ना को पहले ही गिरफ्तार किया गया था. मंगलवार को उनके लेकटाउन स्थित आवास पर भी सीबीआइ की टीम ने तलाशी चलायी तथा उनकी पत्नी से पूछताछ की.
सीबीआइ की 12 से 14 टीम कोलकाता के लेकटाउन, संतोषपुर सहित कई इलाकों में छापेमारी और तलाशी की. इनमें करीब 60 से 70 खुफिया विभाग के कर्मचारी व अधिकारी शामिल थे. तलाशी अभियान उत्तर 24 परगना व दक्षिण 24 पगरना के विभिन्न इलाकों में भी चलायी गयी.
सीबीआइ अधिकारियों का कहना है कि तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किये गये. इसके पहले रविवार को सीबीआइ की ओर से कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया था. सुदीप्त सेन के सलाहाकार शिव नारायण दास को सीबीआइ ने गिरफ्तार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
CBI
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >