Watch Video : बाबर के नाम पर कोई मस्जिद नहीं बनेगी, भड़के बीजेपी नेता दिलीप घोष

Watch Video : बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा कि भारत में बाबर के नाम पर कोई मस्जिद नहीं बनेगी और हिंदू समाज इसका विरोध करेगा.

Watch Video : कोलकाता में टीएमसी विधायक हमायूं कबीर के बयान पर बीजेपी नेता दिलीप घोष की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि कोई भी अपनी जमीन पर मंदिर या मस्जिद बना सकता है, लेकिन भारत में बाबर के नाम पर कोई मस्जिद नहीं बनेगी. हिंदू समाज ने 450 साल तक बाबर का विरोध किया, उसकी बनाई संरचनाएं हटाईं और बाद में राम मंदिर बनाया. बाबर आक्रमणकारी था, इसलिए उसके नाम पर कुछ नहीं बन सकता.

पश्चिम बंगाल के मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी के बयान पर दिलीप घोष ने कहा कि चौधरी जो भी कहते रहें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. देश के आम लोग और सभी दल इस बात को स्वीकार कर चुके हैं और मंदिर भी बन चुका है. उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए चौधरी टिकट पाने और दोबारा मंत्री बनने की कोशिश में ऐसे विवादित बयान दे रहे हैं. उनका उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाना है, न कि कोई गंभीर मुद्दा उठाना.

यह भी पढ़ें : SIR Bengal 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भाग रहे बांग्लादेशियों ने घुसपैठ के विमर्श को धार दी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >