‘एक और गोडसे तैयार किया जा रहा’, राहुल को जान से मारने की धमकी पर बोली कांग्रेस

Rahul Gandhi Death Threat: राजस्थान में वीडियो जारी कर राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई है. जिसपर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस ने राहुल को मिली धमकी पर कहा- एक और गोडसे को तैयार किया जा रहा है. कांग्रेस ने दावा किया कि यह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ हिंसा की सुनियोजित साजिश है.

Rahul Gandhi Death Threat: कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि पहले भी नाथूराम गोडसे तैयार किया गया था, आज फिर एक और गोडसे को तैयार किया जा रहा है.

आरएसएस-भाजपा तंत्र एक गोडसे फैक्टरी : खेड़ा

पवन खेड़ा ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया जिसमें एक व्यक्ति को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देते सुना जा सकता है. खेड़ा ने दावा किया, पूरा आरएसएस-भाजपा तंत्र एक गोडसे फैक्टरी है. तथाकथित करणी सेना द्वारा राहुल गांधी और 25 सांसदों के खिलाफ दी गई धमकी कोई अलग-थलग पड़ी घटना नहीं है. यह एक सुनियोजित और कपटपूर्ण साजिश का हिस्सा है.

रीजीजू ने झूठ बोला और देश को गुमराह किया : खेड़ा

कांग्रेस नेता ने कहा, पहले, किरेन रीजीजू ने सार्वजनिक रूप से झूठ बोला और देश को गुमराह किया कि कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में ओम बिरला का अपमान किया, जबकि उपलब्ध वीडियो फुटेज इस दावे का खंडन करती है, जिसमें ऐसा कोई अपमान दिखाई नहीं देता. बल्कि, उस दौरान लोकसभा अध्यक्ष को मुस्कराते हुए देखा जा सकता है. खेड़ा ने कहा, भाजपा सांसदों ने विभिन्न मंचों पर लगभग एक जैसी पंक्ति दोहरानी शुरू कर दी कि राहुल गांधी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतर हैं. यह विपक्ष को बदनाम करने और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों, विशेषकर राहुल जी के खिलाफ हिंसा को वैध ठहराने का एक सुनियोजित अभियान है.

भाजपा के लोग राजनीतिक विरोधियों को कट्टर दुश्मन मानते हैं : केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट किया, स्वघोषित मोदी भक्त, नेता प्रतिपक्ष को जान से मारने की खुलेआम धमकियां दे रहे हैं. यह संसद से लेकर राजनीतिक रैलियों तक, राष्ट्रीय विमर्श में भाजपा द्वारा पैदा की गई शत्रुता और प्रतिशोध की जहरीली संस्कृति का प्रत्यक्ष परिणाम है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा के लोग राजनीतिक विरोधियों को कट्टर दुश्मन मानते हैं जिनको वे खत्म करना चाहते हैं और नफरत में चूर समर्थकों को विपक्षी नेताओं को धमकाने के लिए लगा दिया जाता है. कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा-आरएसएस का तंत्र भूल जाता है कि राहुल जी, इंदिरा गांधी जी और राजीव गांधी जी की विरासत से हैं और उन्होंने हम सभी को डरो मत का नारा दिया है! वह ऐसे घटिया ट्रोल से डरेंगे नहीं और हर विरोधी का डटकर मुकाबला करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: क्या बंद होंगी फ्री वाली सरकारी योजनाएं? सुप्रीम कोर्ट ने लगायी फटकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >