AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत एआई में भविष्य देखता है

AI Summit 2026 Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोग एआई से डरते हैं, कुछ लोग इसमें भविष्य देखते हैं.भारत एआई में भविष्य देखता है. एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में पीएम मोदी ने और क्या कहा नीचे पढ़ें.

AI Summit 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में कहा कि मैं आप सभी का दुनिया के सबसे ऐतिहासिक एआई समिट में स्वागत करता हूं. भारत दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी हब के तौर पर खड़ा है. यह ग्लोबल साउथ के लिए गर्व की बात है कि यह एआई समिट भारत में हो रहा है. भारत नयी टेक्नोलॉजी विकसित करता है और उसे तेजी से अपनाता भी है.

नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब पहली बार वायरलेस सिग्नल भेजे गए थे, तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन पूरी दुनिया रियल टाइम में जुड़ी होगी. एआई भी मानव इतिहास में ऐसा ही बड़ा बदलाव है.

पहले नयी टेक्नोलॉजी के असर दिखने में लग जाते थे दशकों: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एआई मशीनों को स्मार्ट बना रहा है, लेकिन इससे भी ज्यादा इंसानों की क्षमताएं कई गुना बढ़ रही हैं. फर्क बस इतना है कि इस बार गति बहुत तेज है और इसके असर का दायरा भी बड़ा है. पहले नयी टेक्नोलॉजी के असर दिखने में दशकों लग जाते थे. आज मशीन लर्निंग से लेकर लर्निंग मशीन तक का सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज है.

बच्चों को एआई और डिजिटल नुकसान से बचाना होगा : इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि हमारी G7 प्राथमिकताओं में बच्चों को एआई और डिजिटल नुकसान से बचाना भी शामिल है. हमारे बच्चों को इंटरनेट पर वह नहीं दिखना चाहिए, जो असल दुनिया में कानूनी रूप से मना है. इसके लिए प्लेटफॉर्म, सरकारें और नियामक मिलकर काम करें. इसी वजह से फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल नेटवर्क्स बंद करने की योजना शुरू की है. कई यूरोपीय देश इस प्रयास में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी इस योजना में शामिल होंगे. हम सभी तैयार हैं कि अपने युवा को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी साझेदारों के साथ काम करें.

एआई काम करने के तरीके को बदल देगा : सुंदर पिचाई

समारोह में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एआई शिखर सम्मेलन में कहा कि एआई निश्चित रूप से काम करने के तरीके को बदल देगा. कोई भी टेक्नोलॉजी मुझे एआई जितना बड़ा सपना देखने के लिए प्रेरित नहीं करती. हम तेजी से नयी खोजों के करीब हैं, जो उभरती अर्थव्यवस्थाओं को तेजी से आगे बढ़ने में मदद कर सकती हैं.

लीडर्स प्लेनरी सत्र में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

समिट में तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे से लीडर्स प्लेनरी सत्र में हिस्सा लेंगे. इस सत्र में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और मल्टीपल इंस्टीटूशन के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे. वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी नेशनल और ग्लोबल प्राइरोटीस पर चर्चा करेंगे. इनमें एआई का रेगुलेशनऔर अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे अहम मुद्दे शामिल रहेंगे.

सीईओ राउंडटेबल में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

इसके बाद प्रधानमंत्री शाम 5:30 बजे से सीईओ राउंडटेबल में हिस्सा लेंगे. इस बैठक में ग्लोबल टेक्नोलॉजी और बड़ी कंपनियों के सीनियर अधिकारी मौजूद रहेंगे. वे सरकार के साथ निवेश, रिसर्च में सहयोग, सप्लाई चेन और एआई सिस्टम के इस्तेमाल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इस सत्र का उद्देश्य उद्योग और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाना और एआई क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देना है.

यह भी पढ़ें : Orion या Unitree Go2! एआई समिट में विवाद की जड़ स्मार्ट रोबोट डॉग का असली सच क्या है?

समिट एआई के बारे में सीखने और नेटवर्किंग का बड़ा मौका

दुनिया का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट को प्रधानमंत्री मोदी ने 16 फरवरी को नई दिल्ली में शुरू किया. इसमें भारी अंतरराष्ट्रीय भागीदारी देखी जा रही है. इस कार्यक्रम में 500 से ज्यादा एआई लीडर्स शामिल हैं, जिनमें सीईओ और सीएक्सओ हैं. करीब 100 फाउंडर्स और चीफ एग्जीक्यूटिव्स, 150 अकादमिक और रिसर्चर के अलावा लगभग 400 सीटीओ, वाइस प्रेसिडेंट और फिलान्थ्रोपिस्ट भी मौजूद हैं. यह समिट एआई के बारे में सीखने और नेटवर्किंग का बड़ा मौका बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >