जंगली भालू से लड़ गई महिला, पति को बचाने के लिए कुल्हाड़ी से किया हमला

Bear Attack : ओडिशा के जंगल में महिला ने कुल्हाड़ी से जंगली भालू से लड़कर पति की जान बचाई. इस खबर के सामने आने के बाद लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Bear Attack : ओडिशा के मयूरभंज जिले के घने जंगल में एक जंगली भालू का महिला से सामना हो गया. 41 साल की आदिवासी महिला ने साहस का प्रदर्शन किया और अपने पति को मौत के मुंह से निकाल लाई. यह घटना मंगलवार की है जिसके बारे में बुधवार को पुलिस की ओर से जानकारी दी गई.

जंगली भालुओं के एक ग्रुप से महिला का सामना हुआ

जानकारी के अनुसार, करंजिया रेंज के अंतर्गत मिलू गांव के पास हातिसलाबेड़ा जंगल की यह घटना है. एक आदिवासी दंपति, मालदे सोरेन (48) और लिली सोरेन (41) पेड़ों की पत्तियां इकट्ठा करने के लिए जंगल गए थे. रेंज अधिकारी प्रशांत कुमार स्वैन ने मीडिया को बताया कि जब दंपति घने जंगल में दाखिल हुए तो उनका सामना छह जंगली भालुओं के एक ग्रुप से हुआ. उनमें से एक ने मालदे पर हमला कर दिया, उसे बेरहमी से नोंच डाला और गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिनमें सिर पर गहरे घाव भी शामिल हैं.”

महिला ने जानवर पर हमला कर दिया

महिला ने घटनास्थल से भागने के बजाय कुल्हाड़ी उठाई और जानवर पर हमला कर दिया. स्वैन ने महिला की जमकर प्रशंसा की. अधिकारी ने बताया कि कुल्हाड़ी के हमले में भालू घायल हो गया और जंगल की ओर भाग गया. गंभीर रूप से घायल मालदे को पहले करंजिया सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए क्योंझर जिला अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >