19,21 और 22 फरवरी अंडमान से केरल तक भारी बारिश, उत्तर भारत में चढ़ेगा पारा, फिर मौसम की करवट

Heavy Rain Alert: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और केरल में भी कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में अगले सात दिनों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का अनुमान है.

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया कि 19 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और केरल में भी जोरदार बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. जबकि न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में तापमान में और इजाफा होगा.

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

  • मौसम विभाग के मुताबिक 19 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.
  • 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और केरल और माहे में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
  • 21 और 22 फरवरी को तमिलनाडु, केरल और माहे में कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली और 30 से 40 किलोीटिर प्रति घंट की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.
  • 19 फरवरी को उत्तराखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवा चल सकती है.
  • 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में और 20 और 23 फरवरी को केरल और माहे में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है.
  • 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 22 से 24 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी की संभावना है.
  • 24 फरवरी को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और 23 और 24 फरवरी को ओडिशा में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है.

राजस्थान के कई इलाकों में हुई बारिश

पश्चिमी हिमालय में आए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रहा. राजस्थान में भी बारिश दर्ज की गई. आईएमडी के मुताबिक गुरुवार की सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बारिश जयपुर के शाहपुरा में 22.0 मिलीमीटर हुई. न्यूनतम तापमान अलवर और फतेहपुर सीकर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के अनुसार अब राज्य में मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है.

कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में हो सकता है इजाफा

  • अगले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
  • अगले 3 दिनों में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.
  • अगले 4 दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और उसके बाद के 3 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकता है.
  • अगले 2 दिनों में गुजरात राज्य में कम से कम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

अधिकतम तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. अगले 3 दिनों में मध्य भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 3 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >