Video : बंगाल के हमारे पागलों की जय, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने मजाकिया लहजे में कोलकाता में कहा

Video: कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवद गीता का पाठ किया. इसका वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भी एक वीडियो सामने आया है. देखें उन्होंने क्या कहा.

Video: रविवार दोपहर कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों से आए साधुओं, साध्वियों और लाखों श्रद्धालुओं ने भगवद गीता का पाठ किया. भगवा वस्त्र पहने साधु एक साथ गीता के श्लोक पढ़ रहे थे. आयोजन स्थल पर बजरंगबली और भगवान राम की तस्वीरों वाले भगवा झंडे लहरा रहे थे. आयोजकों के मुताबिक, करीब एक लाख लोग गीता के पहले, नौवें और अठारहवें अध्याय के सामूहिक पाठ में शामिल हुए. इस बीच आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सामने आया है. देखें उन्होंने क्या कहा.

आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की पवित्र धरती कोलकाता में लाखों लोगों ने एक साथ गीता का पाठ किया. हम पश्चिम बंगाल और कोलकाता के लोगों, भारत के लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं. आगे उन्होंने कहा कि सनातन एकता ही इस देश और दुनिया के लिए शांति का सबसे बड़ा जरिया है. भारत में हमें ‘सनातनी’ चाहिए, ‘तनातनी’ नहीं. भारत में हमें ‘भगवा-ए-हिंद’ चाहिए, ‘ग़जवा-ए-हिंद’ नहीं.” एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें वे मजाकिया लहजे में कहते नजर आ रहे हैं–बंगाल के हमारे पागलों की जय…केमोन असी कोलकाता…आमी तोमा के भालो बासी.

कार्यक्रम में लोगों ने राष्ट्र ध्वज भी लहराए

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने राष्ट्र ध्वज भी लहराए और बार-बार ‘हरे कृष्ण हरे हरे, गीता पथ घरे घरे’ का नारा लगाया. दक्षिण 24 परगना के बिरही निवासी और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से जुड़े सम्राट सरकार ने कहा कि वह अकेले ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए, ताकि व्यवस्थित तरीके से श्लोकों के पाठ में हिस्सा ले रहे लाखों लोगों के उत्साहपूर्ण माहौल का हिस्सा बन सकें. उन्होंने कहा कि इस आयोजन का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री के अलावा कार्यक्रम में ये  लोग भी पहुंचे

केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी और विधायक अग्निमित्रा पॉल सहित वरिष्ठ भाजपा नेता आयोजन में मौजूद थे. कार्तिक महाराज के नाम से जाने जाने वाले स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज के अलावा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री जैसे प्रमुख धार्मिक नेताओं के साथ-साथ विभिन्न मठों के साधु भी इसमें शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >