Babri Masjid : कोई भी ताकत मुझे नहीं रोक सकती, यह कहते हुए बाबरी मस्जिद की आधारशिला हुमायूं कबीर ने रखी

Babri Masjid : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी शैली की मस्जिद के शिलान्यास की तैयारी को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया. सुरक्षा के बीच TMC के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद जैसी शैली’ वाली मस्जिद की आधारशिला रखी.

Babri Masjid : तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद जैसी शैली’ वाली मस्जिद की आधारशिला रख दी है. इससे पहले कबीर ने शनिवार को कहा कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद के शिलान्यास कार्यक्रम को रोकने की साज़िशें की जा रही हैं, लेकिन लाखों लोग इन्हें नाकाम कर देंगे. कार्यक्रम को लेकर इलाके में सुरक्षा सख्त कर दी गई है.

आधारशिला रखने से पहले मीडिया से बात करते हुए कबीर ने कहा कि दोपहर दो बजे बेलडांगा में मस्जिद की आधारशिला रखूंगा और कोई भी ताकत इसे नहीं रोक सकती. उन्होंने कहा कि पूरा कार्यक्रम कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार किया जाएगा.

कार्यक्रम को बाधित करने की साजिश: कबीर

आधारशिला रखने से पहले कबीर ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंसा के लिए उकसाकर कार्यक्रम को बाधित करने की साजिशें रची जा रही हैं. दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों से आए लाखों लोग ऐसे प्रयासों को नाकाम कर देंगे. यह एक शांतिपूर्ण कार्यक्रम होगा. संविधान के अनुसार हमें उपासना स्थल बनाने का पूरा अधिकार है. 2,000 से अधिक स्वयंसेवक इसमें शामिल हैं. उन्होंने कहा कि बेलडांगा में केवल एक मस्जिद ही नहीं, बल्कि एक अस्पताल, एक शैक्षणिक संस्थान और एक अतिथि गृह भी बनाया जाएगा, जहां आने वाले सभी समुदायों के लोगों के लिए सुविधाएं होंगी.

टीएमसी कर रही है इस मुद्दे का धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण

कबीर ने आरोप लगाया कि टीएमसी इस मुद्दे का धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण कर रही है, जैसा भाजपा करती है. उन्होंने दावा किया कि वे साजिशें रच रहे हैं. कबीर ने पहले दावा किया था कि बेलडांगा में तीन लाख लोग जुटेंगे, जिसके बाद इस जगह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कलकत्ता हाई कोर्ट ने कार्यक्रम पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कानून-व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार पर डाल दी थी, जिसके बाद नेशनल हाईवे 12 के दोनों ओर आरएएफ, जिला पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है.

यह भी पढ़ें : Babri Masjid : मस्जिद के शिलान्यास में शामिल होंगे सऊदी अरब के मौलवी, बिरयानी के पैकेट तैयार

आरएएफ की टीम भी पहुंची कार्यक्रम स्थल पर

कबीर बार-बार प्रस्तावित मस्जिद को बाबरी मस्जिद के मॉडल पर आधारित मस्जिद बता रहे हैं. उनकी इस घोषणा ने जिले में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है. आरएएफ की टीम शुक्रवार को रेजीनगर पहुंचे और तैनाती से पहले उन्हें एक स्थानीय स्कूल में ठहराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >