सारधा घोटाला:मिथुन को तलब कर सकती सीबीआइ

कोलकाता:सारधा मामले में सीबीआइ अभिनेता और तृणमूल सांसद मिथुन चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है. मिथुन चिटफंड कंपनी सारधा के ब्रांड एंबेसडर थे. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) चक्रवर्ती से पूछताछ कर चुका है. सीबीआइ का यह कदम तृणमूल को और परेशानी में डाल सकता है. सीबीआइ पहले ही तृणमूल के कई सांसदों व […]

कोलकाता:सारधा मामले में सीबीआइ अभिनेता और तृणमूल सांसद मिथुन चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है. मिथुन चिटफंड कंपनी सारधा के ब्रांड एंबेसडर थे. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) चक्रवर्ती से पूछताछ कर चुका है. सीबीआइ का यह कदम तृणमूल को और परेशानी में डाल सकता है.

सीबीआइ पहले ही तृणमूल के कई सांसदों व नेताओं से पूछताछ कर चुकी है. साथ ही तृणमूल सांसद शुभेंदु अधिकारी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. दूसरी तरफ इडी ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर पद के एक अधिकारी को तलब किया है. सोमवार को उनसे पूछताछ की जायेगी. वहीं सेबी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर पद के एक अधिकारी को भी इडी ने बुलावा भेजा है, उन्हें इडी ने बुधवार को अपने दफ्तर में हाजिर होने के लिए कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
CBI
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >