दांतन में दो स्वर्ण व्यवसायी के साथ मारपीट व लूटपाट

खड़गपुर : दांतन थाना अंतर्गत आंगुवा बाजार-ललितापुर मोड़ इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों ने दो स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला किया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान लूटेरों ने व्यवसायियों से सोने-चांदी के आभूषण सहित नगद राशि छीन कर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार पीड़ित स्वर्ण व्यवसायियों के नाम राजू राना […]

खड़गपुर : दांतन थाना अंतर्गत आंगुवा बाजार-ललितापुर मोड़ इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों ने दो स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला किया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान लूटेरों ने व्यवसायियों से सोने-चांदी के आभूषण सहित नगद राशि छीन कर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार पीड़ित स्वर्ण व्यवसायियों के नाम राजू राना और नव राना हैं. दोनों रिश्ते मे भाई हैं.

गौरतलब है कि मंगलवार की रात दोनों भाई अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद करके घर के ओर जा रहे थे, तभी आंगुवा बाजार-ललितापुर मोड़ के बीच मुंह पर काले रंग का कपड़ा बांधे आठ से दस संख्या में बदमाश पहुंचे. दोनों भाइयों को घेर कर उनसे रुपये व गहने छीन लिये.
विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया. इसमें दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गये.स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद हमलावर बेलदा और ओडिशा सीमा की तरफ फरार हो गये. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >