UP Petrol Diesel Rate Today: यूपी में आज इन जिलो में पेट्रोल सस्ता तो वहां डीजल महंगा, तेल भरवाने से पहले जरूर देखें अपने शहर का नया रेट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 11 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया. कुछ जगहों पर ईंधन सस्ता हुआ तो कहीं दाम बढ़ गए. जानिए आपके शहर का आज का नया रेट.

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले आज का रेट जानना आपके लिए जरूरी है. 11 जुलाई को कई जिलों में ईंधन की कीमतों में बदलाव हुआ है. कहीं पेट्रोल सस्ता हुआ तो कहीं डीजल के दाम बढ़ गए. प्रयागराज, बरेली, गाजीपुर और मिर्जापुर में पेट्रोल की कीमत घटी है. वहीं लखनऊ और मथुरा में डीजल महंगा हुआ है. आइए जानते हैं आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल किस भाव मिल रहा है.

आगरा और प्रयागराज में क्या है रेट?

आगरा में पेट्रोल 101.66 रुपये और डीजल 95.14 रुपये प्रति लीटर है. दोनों कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. प्रयागराज में पेट्रोल 101.96 रुपये पर स्थिर है. वहीं डीजल 55 पैसे सस्ता होकर 96.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

लखनऊ में डीजल हुआ महंगा

राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 101.86 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है. डीजल का भाव 33 पैसे बढ़कर 95.95 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गोरखपुर में पेट्रोल 102.13 रुपये पर स्थिर है. यहां डीजल 79 पैसे सस्ता होकर 95.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

इन शहरों में पेट्रोल हुआ सस्ता

11 जुलाई को कई जिलों में पेट्रोल के दाम में गिरावट दर्ज की गई. बांदा में पेट्रोल 30 पैसे सस्ता होकर 102.89 रुपये हो गया. बरेली में 73 पैसे की कमी के बाद भाव 101.78 रुपये है. गाजीपुर में पेट्रोल 71 पैसे घटकर 102.39 रुपये और मिर्जापुर में 65 पैसे सस्ता होकर 102.45 रुपये प्रति लीटर हो गया. मथुरा में भी पेट्रोल 10 पैसे घटा है.

नोएडा समेत इन जगहों पर बदले डीजल के दाम

डीजल की कीमतों में भी कई जिलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बरेली में डीजल 96.07 रुपये, गाजियाबाद में 95.86 रुपये और मेरठ में 95.91 रुपये प्रति लीटर है. मिर्जापुर में डीजल 95.71 रुपये और नोएडा में 95.86 रुपये प्रति लीटर हो गया. दूसरी ओर मथुरा में डीजल 1.36 रुपये महंगा होकर 96.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. बुलंदशहर में पेट्रोल 102.59 रुपये है, जबकि डीजल 95.33 रुपये प्रति लीटर है.

Also Read: UP PWD में अब प्रमोशन का रास्ता साफ, JE से AE बनने का इंतजार खत्म; पात्रता सूची हुई तैयार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >