दौड़ में बेहतर प्रदर्शन का ऐसा जुनून, ‘गुड्डू पंडित’ से प्रेरित युवकों ने लगवा लिया घोड़े वाला इंजेक्शन, अस्पताल पहुंचते ही खुला राज

Agra News: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों ने मिर्जापुर के गुड्डू पंडित से प्रेरित होकर स्टेमिना बढ़ाने के लिए घोड़ों का इंजेक्शन लगाया. हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए. यह घटना फिल्मों के प्रभाव को दर्शाती है.

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खेरागढ़ में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों की कथित तौर पर घोड़े में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ गई. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों युवक फिल्म ‘मिर्जापुर’ के किरदार गुड्डू पंडित से प्रेरित थे और दौड़ में बेहतर प्रदर्शन व स्टेमिना बढ़ाने के लिए उन्होंने यह जोखिम उठाया. हालत बिगड़ने पर दोनों को खेरागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ.

दौड़ में बेहतर प्रदर्शन के लिए उठाया जोखिम

सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, खेरागढ़ में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों ने दौड़ में अच्छा प्रदर्शन करने और स्टेमिना बढ़ाने के लिए कथित तौर पर घोड़ों में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन खुद को लगा लिया. इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. दोनों को आनन-फानन में खेरागढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया.

बेचैनी और शरीर में जकड़न की शिकायत

खेरागढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर दो युवक लाए गए थे. उस समय उनकी हालत काफी खराब थी. दोनों को बेचैनी और रेस्टलेसनेस के साथ शरीर में जकड़न की शिकायत थी. डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया और दोनों को निगरानी में रखा.

रातभर निगरानी के बाद अस्पताल से छुट्टी

डॉ. आरके सिंह के मुताबिक, दोनों युवकों को उपचार देने के बाद पूरी रात निगरानी में रखा गया. हालत पूरी तरह ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. डॉक्टर ने बताया कि युवकों ने ऐसा इंजेक्शन लगाया था, जो एनिमल या हसबैंड्री में इस्तेमाल किया जाता है.

सोशल मीडिया पर मिर्जापुर से जोड़ा जा रहा मामला

इस घटना को सोशल मीडिया पर ‘मिर्जापुर’ के चर्चित किरदार गुड्डू पंडित से जोड़कर बताया जा रहा है. हालांकि, उपलब्ध जानकारी में युवकों के खुद इस किरदार से प्रेरित होने की बात सोशल मीडिया के दावे के तौर पर सामने आई है. घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि फिल्म और वेब सीरीज से प्रभावित होकर बिना चिकित्सकीय सलाह किसी दवा या इंजेक्शन का इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है.

Must Read: UP के शाहजहांपुर में नसबंदी के बाद भी गर्भवती हुई महिला, एक साल बाद ऐसे खुला राज, सरकारी डॉक्टर पर उठे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >