योगी की लोकप्रियता के आगे बाकी CM फेल, दूसरे नंबर पर इस नेता का नाम, सम्राट चौधरी काफी पीछे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, 6.33 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ वे देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं. जानें कौन हैं टॉप 5 और बिहार के सीएम की क्या है स्थिति.

CM Yogi Adityanath News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में देश के अन्य मुख्यमंत्रियों से आगे निकल गए हैं. अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके फॉलोअर्स की कुल संख्या 6.33 करोड़ से अधिक बताई गई है. इस आंकड़े के साथ योगी आदित्यनाथ सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस सूची में काफी पीछे हैं.

तीन प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मजबूत पकड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर मजबूत मौजूदगी है. X पर उनके करीब 3.27 करोड़ फॉलोअर्स बताए गए हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर करीब 1.80 करोड़ और फेसबुक पर लगभग 1.30 करोड़ लोग उन्हें फॉलो करते हैं. इन तीनों प्लेटफॉर्म के आंकड़ों को मिलाकर उनके फॉलोअर्स की संख्या 6.33 करोड़ से ज्यादा हो जाती है.

दूसरे नंबर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय करीब 3.24 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर बताए गए हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करीब 1.83 करोड़ फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं. इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब 1.33 करोड़ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा करीब 1.07 करोड़ फॉलोअर्स के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं.

सम्राट चौधरी की स्थिति क्या है?

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के करीब 48 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स बताए गए हैं. इस आंकड़े के साथ वह सूची में योगी आदित्यनाथ से काफी पीछे हैं. वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के करीब 82 लाख, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के 69 लाख और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के करीब 49 लाख फॉलोअर्स बताए गए हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह के करीब 38 लाख फॉलोअर्स बताए गए हैं.

सोशल मीडिया पर क्यों मजबूत है योगी की मौजूदगी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया के जरिए सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों, प्रशासनिक फैसलों और महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाते हैं. उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सरकार से जुड़े फैसलों और गतिविधियों की लगातार जानकारी साझा की जाती है. यही वजह है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी काफी मजबूत दिखाई देती है और फॉलोअर्स की संख्या के मामले में वह अन्य मुख्यमंत्रियों से आगे हैं.

Also Read : जैन अल्फा का धरना खत्म होने के बाद भी नहीं थमा विवाद, सपा नेता समेत सात पर FIR और चार गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >