5 लाख की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, UP में कस्बा इंचार्ज सस्पेंड, सिपाही लाइन हाजिर

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दुष्कर्म मामले की जांच के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस आरोप में कस्बा इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है.

UP News: शाहजहांपुर में दुष्कर्म के एक मामले की जांच के दौरान आरोपी पक्ष से पांच लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप सामने आया है. आरोपी की पत्नी ने एसपी सौरभ दीक्षित से शिकायत करते हुए एक ऑडियो भी सुनाया. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ पुवायां से जांच कराई. जांच रिपोर्ट के आधार पर पुवायां के कस्बा इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह को देर रात निलंबित कर दिया गया, जबकि साथ रहे सिपाही सुमित को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

शाहजहांपुर. पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी पक्ष से पांच लाख रुपये की मांग करने के आरोप में एसपी सौरभ दीक्षित ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी ने पुवायां के कस्बा इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह को देर रात निलंबित कर दिया है, जबकि साथ में रहे सिपाही सुमित को लाइन हाजिर कर दिया गया है. नगर के एक मोहल्ले की युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. इस मामले की जांच कस्बा इंचार्ज महेंद्र सिंह कर रहे थे. इसी दौरान मंगलवार को आरोपी की पत्नी अपने बेटे को लेकर एसपी सौरभ दीक्षित के पास पहुंची. उसने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर कस्बा इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह ने पांच लाख रुपये की मांग की है. रुपये न देने पर उसके बेटे को फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है. महिला ने इस संबंध में एक ऑडियो भी एसपी को सुनाया, जिसमें कस्बा इंचार्ज रुपये की मांग करते हुए सुनाई दे रहे थे.

CO से जांच कराई, आरोप सही मिले

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ पुवायां प्रवीण मलिक से पूरे प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी थी. जांच रिपोर्ट में कस्बा इंचार्ज के साथ सिपाही सुमित के भी शामिल होने की बात सामने आई. जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने देर रात कार्रवाई करते हुए कस्बा इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया और सिपाही सुमित को लाइन हाजिर कर दिया है.

शाहजहांपुर से पवन तोमर की रिपोर्ट

Also Read: ये गोरखपुर पुलिस है… ठंडा कर दूंगा’, DDU में छात्रों के आंदोलन पर बवाल, दारोगा का वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >