Yogi Adityanath Gift: होली से पहले सफाई कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर हुई 16 हजार रुपये, साथ में बोनस भी

yogi adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सफाई कर्मचारियों को होली का तोहफा दिया है. सभी सफाई कर्मियों की सैलरी बढ़ाकर 16 हजार रुपये कर दी गई है. साथ में बोनस देने की भी घोषणा की गई है.

Yogi Adityanath Gift: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के सपन्न पर सफाई कर्मियों को होली से पहले शानदार तोहफा दिया है. सभी की सैलरी बढ़ाकर 16 हजार रुपये करने की घोषणा कर दी है. योगी सरकार ने सफाई कर्म��यों की सैलरी बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बोनस भी देने की घोषणा की है.

सफाई कर्मियों को 10 हजार रुपये बोनस देने की घोषणा

योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मियों की सैलरी बढ़ाने की घोषणा करने के साथ-साथ उन्हें बोनस भी देने का ऐलान कर दिया. सभी सफाई कर्मियों को बोनस के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

1 अप्रैल से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

यूपी के सभी सफाई कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल से मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी ने सफाई कर्मचारियों को 500000 रुपये की स्वास्थ्य बीमा का भी ऐलान किया.

अभी मिलती है केवल इतने रुपये

उत्तर प्रदेश में संविदा पर काम करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों को हर महीने 14 हजार रुपये सैलरी मिलती है. योगी सरकार ने वेतन में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी की है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार

सैलरी भुगतान के लिए कॉरपोरेशन गठित

मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में कार्य करने वाले प्रत्येक स्वच्छता कर्मी के लिए 10000 रुपये अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को भुगतान के लिए एक कॉरपोरेशन गठित किया जाएगा जो अप्रैल माह से प्रत्येक स्वच्छता कर्मी को 16,000 रुपये प्रतिमाह वेतन का भुगतान करेगा. उन्होंने कहा, “न्यूनतम मजदूरी से केवल सफाईकर्मियों को नही, बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी और अन्य कर्मचारियों को पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा.”

योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य और सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने स्वच्छता और स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “महाकुंभ में 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालु आए, जिसमें अपहरण, लूट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई.” “कोई ऐसी घटना नहीं हुई जो विरोधियों को दूरबीन और माइक्रोस्कोप लगाकर भी ढूंढने से मिल सके. विरोधियों ने दुष्प्रचार का कोई मौका चूका नहीं. जिन्हें यह आस्था का महासमागम अच्छा नहीं लगा, उन्होंने कोई मौका नहीं चूका.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >