पत्नी से झगड़े के बाद साली को किडनैप कर ले जा रहा था तांत्रिक जीजा, दिल्ली की राह में ड्राइवर के एक सवाल ने बिगाड़ दिया खेल

मेरठ में एक तांत्रिक जीजा पर अपनी नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर किडनैप करने का आरोप लगा है. उसे दिल्ली ले जाते समय कार चालक के शक और आसपास के लोगों की सतर्कता ने आरोपी को पकड़वा दिया.

UP Crime News : मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक तांत्रिक पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है. आरोपी किशोरी को किराए की कार से दिल्ली ले जा रहा था. रास्ते में कार चालक को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ. पूछताछ के बाद चालक ने कार रोक दी और आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया. भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

पूर्व पत्नी की छोटी बहन को ले जाने का आरोप

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि करीब छह साल पहले उसकी बहन की शादी शास्त्रीनगर निवासी तांत्रिक अजीम से हुई थी. विवाद के चलते करीब एक साल पहले दोनों का तलाक हो गया था. आरोप है कि तलाक के बाद अजीम रंजिश रखने लगा था. परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 1:30 बजे अजीम बड़ी बहन के घर पहुंचा. वहां रह रही उसकी नाबालिग छोटी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.

दिल्ली जाते समय चालक को हुआ शक

परिजनों को जब किशोरी के साथ ले जाए जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी को लगातार फोन किया. हालांकि, उसने फोन नहीं उठाया. इसी दौरान किराए की कार के चालक को भी मामले पर संदेह हुआ. चालक ने किशोरी के बारे में आरोपी से पूछताछ की. आरोप है कि अजीम ने किशोरी को अपनी पत्नी बताकर चालक को गुमराह करने की कोशिश की. उसकी बातों से चालक का शक और गहरा गया.

रास्ते में कार रोककर लोगों की मदद से दबोचा

शक होने पर चालक ने रास्ते में कार रोक दी. इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया. लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

किशोरी के भाई की तहरीर पर लिसाड़ी गेट थाने में आरोपी तांत्रिक अजीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : जीन्स की जेब मे रखते है मोबाईल तो हो जाए सावधान, गाजियाबाद मे मोबाईल ब्लास्ट से झुलसा प्राइवेट पार्ट्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >