UP के कॉलेजों में निकलने वाली है बंपर भर्ती! 2500 पदों पर कर्मचारियों की होगी नियुक्ति, जानें कब शुरू होगा आवेदन?

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के 2500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही विस्तृत अधियाचन यूपीएसएसएससी को भेजेगा.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के करीब 2500 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है. लंबे समय से खाली पड़े इन पदों पर भर्ती के लिए उच्च शिक्षा विभाग अब आगे की प्रक्रिया तेज करने की तैयारी में है.

यूपीएसएसएससी को भेजा जाएगा अधियाचन

उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) को इन पदों का विस्तृत अधियाचन भेजेगा. इसके बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. अधियाचन भेजे जाने के बाद आयोग की ओर से भर्ती से जुड़ी प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी.

तीन तरह के विश्वविद्यालयों में खाली हैं पद

इन भर्तियों के दायरे में उच्च शिक्षा, कृषि शिक्षा और प्राविधिक शिक्षा से जुड़े विश्वविद्यालय आएंगे. इन संस्थानों में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के खाली पदों को भर्ती के जरिए भरा जाएगा. इसके साथ ही प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में भी तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

लंबे समय से खाली हैं कई पद

विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लंबे समय से कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं. कर्मचारियों की कमी के चलते कई संस्थानों में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के सहारे काम चलाया जा रहा है. अब रिक्त पदों पर नियमित भर्ती होने से संस्थानों में कर्मचारियों की कमी दूर होने की उम्मीद है.

सिर्फ उच्च शिक्षा संस्थानों में 500 से ज्यादा पद रिक्त

उच्च शिक्षा विभाग के ही शिक्षण संस्थानों में करीब 500 से ज्यादा तृतीय श्रेणी के पद खाली चल रहे हैं. इसके अलावा कृषि शिक्षा और प्राविधिक शिक्षा से जुड़े उच्च शिक्षण संस्थानों में भी कर्मचारियों के कई पद रिक्त हैं. इन सभी रिक्तियों को मिलाकर करीब 2500 पदों पर भर्ती की तैयारी है.

डिग्री कॉलेजों में भी भरे जाएंगे पद

विश्वविद्यालयों के अलावा डिग्री कॉलेजों में भी तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. विभाग की ओर से विस्तृत अधियाचन तैयार कर यूपीएसएसएससी को भेजे जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.

Also Read: दीपावली के बाद दिल्ली लौटने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा! लखनऊ से चलेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, जानें कब से मिलेगी कंफर्म टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >