Raja Bhaiya : बाहुबली नेता राजा भैया के खिलाफ केस दर्ज, पत्नी ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Raja Bhaiya : उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता राजा भैया के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज किया गया है. उनपर पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

राजा भैया

Raja Bhaiya : उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उनके खिलाफ पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. उनकी शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज की गई है.

राजा भैया से अलग रह रहीं हैं पत्नी भानवी कुमारी सिंह

राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जो  काफी समय से अपने पति से अलग दिल्ली में रह रही हैं. सिंह की ओर से दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी गई. इसमें उन्होंने अपने पति रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ शारीरिक और मानसिक क्रूरता का आरोप लगाया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

चल रहा है राजा भैया और भानवी सिंह के तलाक का केस

राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक का केस चल रहा है. कुछ दिन पहले भानवी ने तलाक मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था. इसमें उन्होंने पति (राजा भैया) पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा की पहचान राजा भैया हैं. उनकी छवि बाहुबली वाली है. वे अपनी छवि की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >