राज्यसभा चुनाव स्थगित हुआ, तो चुनाव आयोग पर बिफरे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

rajya sabha elections postponed, rajasthan cm ashok gehlot angry with election commission, जयपुर : राज्यसभा चुनाव को स्थगित करने के चुनाव आयोग के फैसले से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बेहद नाराज हैं. उन्होंने कहा है कि किसी भी राजनीतिक दल को विश्वास में लिये बिना राज्यसभा चुनाव स्थगित करने का चुनाव आयोग का निर्णय अत्यंत निंदनीय है.

जयपुर : राज्यसभा चुनाव को स्थगित करने के चुनाव आयोग के फैसले से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बेहद नाराज हैं. उन्होंने कहा है कि किसी भी राजनीतिक दल को विश्वास में लिये बिना राज्यसभा चुनाव स्थगित करने का चुनाव आयोग का निर्णय अत्यंत निंदनीय है.

गहलोत ने ट्वीट के जरिये कहा कि चुनाव आयोग द्वारा राज्यसभा का चुनाव किसी भी राजनीतिक दल को विश्वास में लिये बिना टाला जाना अत्यंत निदंनीय है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि संसद सत्र एक दिन पहले तक चालू था और मध्यप्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह की जान-बूझकर अनदेखी की गयी.

उन्होंने आगे लिखा कि राज्यसभा चुनाव को एक दिन पहले स्थगित करने का निर्णय निश्चित रूप से संदेह के घेरे में है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी गुजरात और राजस्थान में खरीद-फरोख्त में सफल नहीं हो सकी. उन्हें और समय चाहिए था. लोकतंत्र के लिए दुखद दिन.

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर 26 मार्च को होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 की गंभीरता को देखते हुए 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनावों को अगली घोषणा तक स्थगित कर दिया है.

आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा. आगे की प्रक्रिया के लिए यही सूची वैध मानी जायेगी. चुनाव के दौरान लोगों के इकट्ठा होने की आशंका को टालने के लिए आयोग द्वारा यह निर्णय लिया गया है. आयोग द्वारा आने वाले समय में परिस्थितियों पर विचार कर चुनाव की तारीख तय की जायेगी.

ज्ञात हो कि राजस्थान में 26 मार्च को राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होने थे. राजस्थान में राज्‍यसभा की तीन सीटों के लिए चार उम्‍मीदवारों की ओर से तेरह नामांकन पत्र दाखिल किये गये थे. जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाये गये थे. नाम वापसी के बाद मैदान में कुल चार उम्मीदवार रह गये हैं.

कांग्रेस ने केसी वेणुगोपाल ओर नीरज डांगी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने राजेंद्र गहलोत को उम्मीदवार बनाया है. भाजपा की ओर से अंतिम समय में ओंकार सिंह लखावत ने भी पर्चा भरा. कांग्रेस शासित राज्य में तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रस्तावित है. इन सीटों पर वर्तमान में भाजपा के राम नारायण डूडी, विजय गोयल और नारायण लाल पंचारिया सदस्य हैं, जिनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा होने जा रहा है.

राजस्थान में राज्यसभा की कुल 10 सीटें हैं. 9 सीटें भाजपा के पास हैं. अगले माह भाजपा के तीन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है. कांग्रेस पार्टी के राज्य से केवल एक राज्यसभा सदस्य पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैं, जिन्हें पिछले वर्ष भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई सीट पर निर्विरोध चुना गया था. दिसंबर, 2018 में सत्ता में आयी कांग्रेस पार्टी के 200 सदस्यों वाली विधानसभा में 107 सदस्य हैं और भाजपा के 72 सदस्य हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >