पिछली कांग्रेस सरकार ने हमें गरीबों के घर बनाने से रोका, छत्तीसगढ़ के लोगों से बोले पीएम मोदी

PM Narendra Modi/ Chhattisgarh: पिछली सरकार हमें गरीबों के काम नहीं करने देना चाहती थी. जानें छत्तीसगढ़ के लोगों से क्या बोले पीएम मोदी

‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की. इस दौरान उन्होंने पिछली कांगेस सरकार पर जमकर हमला किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार गरीबों का भला नहीं चाहती थी. हमें गरीबों को घर देने से रोका गया.

‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी’

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को दो साल से बकाया बोनस प्रदेश की सरकार ने दिया है. पिछली सरकार हमें गरीबों के काम नहीं करने देना चाहती थी. वह गरीबों के घर बनाने से रोक रही थी. हम ‘हर घर जल’ योजना को तेजी से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी जो की गई है उसकी जांच के आदेश भी दिए गए हैं. गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. मैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ‘महतारी वंदना’ योजना के लिए बधाई देना चाहता हूं. आगे उन्होंने कहा कि ‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी’.

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को कर रहे हैं पूरा, जानें सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीबों, युवाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सकता है.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने सिर्फ सरकार बनाने पर ध्यान दिया, लेकिन देश का भविष्य बनाना भूल गई.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ‘परिवारवाद’, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से आगे नहीं सोच सकती.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार ने गरीबों के लिए घरों का निर्माण ठप कर दिया था, लेकिन नयी बीजेपी सरकार ने आवास निर्माण को तेज किया.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले पांच वर्षों में जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, तब छत्तीसगढ़ विकास की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचेगा.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम देश के हर अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >