Rourkela News : घर से लापता किशोरी का शव जंगल में फंदे से लटकता मिला
किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की
By Prabhat Khabar News Desk |
January 28, 2025 12:34 AM
Rourkela News : कोइड़ा थाना के भंजपाली जंगल में 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला. किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए कोइड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार भंजपाली गांव के साधु सिंह की बड़ी बेटी लिपि सिंह रविवार शाम 4.30 बजे से लापता थी. परिवार के द्वारा खोजबीन के बाद वह नहीं मिली. सोमवार की सुबह जंगल में लकड़ी लेने गये स्थानीय लोगों ने उसे फंदे से लटकता हुआ देखा और उसके परिवार को सूचना दी. पुलिस ने बताया कि यह आत्महत्या है या हत्या, इसका पता जांच के बाद ही चल पायेगा.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 12:03 AM
January 13, 2026 11:54 PM
January 13, 2026 11:38 PM
January 13, 2026 11:22 PM
January 13, 2026 11:02 PM
January 13, 2026 10:46 PM
January 12, 2026 11:16 PM
January 12, 2026 11:14 PM
January 12, 2026 11:13 PM
January 12, 2026 11:12 PM
