मुंबई में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस पर अचानक गिरा पेड़, एक छात्र की मौत

Mumbai School Bus Accident: मुंबई में भारी बारिश के कारण हादसा हो गया. मंगलवार को एक पुराना पेड़ निजी स्कूल बस पर गिर पड़ा. इस दुर्घटना में 11 साल के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कई और छात्र घायल हो गये.

Mumbai School Bus Accident: मुंबई में मंगलवार को भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया. चेंबूर इलाके में सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ अचानक उखड़कर स्कूल बस पर गिर गया. हादसे में 11 साल के एक छात्र की मौत हो गई है. चार अन्य बच्चे घायल हो गए हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच का माहौल हो गया. हादसा मुंबई चेंबूर के रोड नंबर-11 पर हुआ. उस समय इलाके में बारिश हो रही थी. इसी दौरान सड़क किनारे लगा पुराना पीपल का पेड़ अचानक जड़ से उखड़ गया और पास से गुजर रही एक निजी स्कूल बस पर गिर पड़ा.

पेड़ के नीचे बुरी तरह दब गई बस

पेड़ गिरते ही बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे बच्चे उसकी चपेट में आ गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को भी सूचना दी. आनन-फानन में घायल बच्चों को उपचार के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

पेड़ काटकर बच्चों को निकाला गया बाहर

बस में पेड़ गिरने के बाद कई छात्र बस के अंदर ही फंस गए थे. दमकल कर्मियों ने पेड़ को काटकर बस से हटाया और फंसे हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. वहीं पुलिस और बीएमसी की टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि पेड़ पहले से कमजोर था या लगातार बारिश के कारण उसकी जड़ें कमजोर पड़ गई थीं. जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

डिप्टी मेयर ने जताया दुख, कार्रवाई का दिया आश्वासन

मुंबई के डिप्टी मेयर संजय घाड़ी ने घटना पर गहरा दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि यह बेहद दर्दनाक हादसा है. उन्होंने यह भी कहा कि जो भी इस लापरवाही का जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ बीएमसी सख्त कार्रवाई करेगी.

Also Read: गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, बहन के साथ साइकिल से घर लौट पहली कक्षा के छात्र को स्कूल बस ने कुचला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >