Maharashtra Budget: 16 लाख लोगों को रोजगार, महाराष्ट्र को नंबर 1 बनाने का वादा, देखें बजट में क्या है खास

Maharashtra Budget: महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने सोमवार को विधानसभा में साल 2025-26 के लिए बजट पेश किया. इसके साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड 11वीं बार बजट पेश किया.

Maharashtra Budget: महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने विधानसभा में अपना 11वां बजट पेश किया. उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की नयी औद्योगिक नीति 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश और 50 लाख रोजगार पैदा करने पर केंद्रित होगी.”

महाराष्ट्र नंबर वन राज्य बनेगा : वित्त मंत्री

वित्त मंत्री अजित पवार ने विधानसभा में कहा- “मैं वित्त वर्ष 2025/26 के लिए बजट पेश कर रहा हूं. प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने में महाराष्ट्र नंबर वन होगा. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में महाराष्ट्र नंबर वन है. दावोस में महाराष्ट्र ने 56 कंपनियों के साथ 15.72 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिससे 16 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.”

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

महाराष्ट्र के लोगों की उम्मीदों के साथ न्याय करने की कोशिश : अजीत पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार ने कहा, “मतदाताओं द्वारा हमारे गठबंधन को भारी जनादेश दिए जाने के बाद मुझे वित्त मंत्री के रूप में 11वां बजट पेश करने का मौका मिला है. मैं महाराष्ट्र के लोगों की उम्मीदों के साथ न्याय करने की कोशिश करूंगा. मैं केंद्रीय बजट में दी गई राहतों के लिए केंद्र सरकार और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं. मैं वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश कर रहा हूं. 2047 तक पीएम के भारत भ्रमण के सपने और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में महाराष्ट्र नंबर वन होगा.

एमएमआरडीए को बनाया जाएगा महाराष्ट्र का विकास केंद्र

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार ने कहा-“एमएमआरडीए (मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) को महाराष्ट्र का विकास केंद्र बनाया जाएगा और इस उद्देश्य से हमने मुंबई महानगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सात व्यावसायिक केंद्र बनाने की योजना बनाई है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >