नोवामुंडी : जहरीले सांप के डंसने से महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Noamundi News: नोवामुंडी प्रखंड के गुंडी जोड़ा गांव में देर रात जहरीले सांप के डंसने से एक महिला की हालत गंभीर हो गई. परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है.

नोवामुंडी, सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट 

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत नोवामुंडी बस्ती पंचायत के गुंडी जोड़ा गांव के टोला जोटो साई निवासी बेलमती हेम्बरम (27 वर्ष), पति रोशन हेम्बरम को देर रात जहरीले सांप ने काट ली. घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. सांप के डंसने के बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई.

तेज दर्द और बेचैनी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के अनुसार बेलमती घर के आसपास किसी कार्य में लगी हुई थी, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उनके बाएं पैर में काट लिया. शुरुआत में परिजन कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन थोड़ी ही देर में महिला को तेज दर्द, घबराहट और शरीर में बेचैनी महसूस होने लगी. इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

बरसात में बढ़ रही सांप निकलने की घटनाओं से ग्रामीण चिंतित

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया और उसकी स्थिति को देखते हुए निगरानी में रखा गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में गांवों में सांप निकलने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने का निर्देश, JBVNL निदेशक ने किया सबस्टेशनों का निरीक्षण

यह भी पढ़ें: झारखंड में बालू को लेकर बड़ा खेल, स्टॉक यार्ड में बालू ही नहीं तो नीलामी का टेंडर कैसे निकाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >