टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में महात्मा हंसराज की जयंती मनाई गई

Noamundi News: नोवामुंडी के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल आज महात्मा हंसराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. इससे जुड़ी खबर आप नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट 

Noamundi News: झारखंड के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में आज 19 अप्रैल 2026, रविवार को महात्मा हंसराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विविध शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया. पूरे आयोजन में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी रही. 

महात्मा हंसराज को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शशिकला द्वारा महात्मा हंसराज की तस्वीर पर वैदिक मंत्रों के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इस अवसर पर वरिष्ठ संस्कृत शिक्षक श्री सुरेश पंडा ने भी सहयोग किया. इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए. 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से नृत्य और संगीत प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. 

भाषण और जीवन परिचय पर प्रकाश

कक्षा 5 की छात्रा अस्वतिका ने महात्मा हंसराज के जीवन पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया. वहीं शिक्षक राजेश राम और सुरेश पंडा ने उनके जीवन, कार्यों और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि महात्मा हंसराज का जन्म 19 अप्रैल 1864 को हुआ था और उनका निधन 15 नवंबर 1938 को लाहौर में हुआ. वे एक महान शिक्षा सुधारक, आर्य समाज नेता और समाज सुधारक थे. 

प्राचार्या का प्रेरणादायक संबोधन

प्राचार्या श्रीमती शशि कला ने सभी छात्र-छात्राओं को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा हंसराज का जीवन सभी के लिए प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाना है. उन्होंने छात्रों से सच्चाई, ईमानदारी और अनुशासन को जीवन में अपनाने का आह्वान किया. 

विविध प्रतियोगिताएं एवं परेड का आयोजन

इस अवसर पर चित्रांकन, प्रश्नोत्तरी और अन्य सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. चारों हाउसों द्वारा सीसीए के तहत परेड प्रस्तुत की गई, जिसने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया. 

कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा नौवीं के छात्र पीयूष कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीसीए प्रभारी जे. रमा ने किया. अनुशासन व्यवस्था में क्रीड़ा शिक्षक हर्ष धनवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अंत में कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और राष्ट्रगान के साथ किया गया.

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >