West Singhbhum News : विद्यार्थियों ने जानी बैंकिंग कार्यप्रणाली

विद्यार्थियों ने जानी बैंकिंग कार्यप्रणाली

नोवामुंडी. नोवामुंडी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास के दिशा निर्देश पर गुरुवार को वाणिज्य विभाग की ओर से शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करने व बैंकिंग कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए उन्हें बालीझरण स्थित कैनरा बैंक ले जाया गया. जहां उन्हें बैंक की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गयी. वाणिज्य विभाग के सहायक शिक्षक राजकरण यादव, नरेश कुमार पान व शांति पूर्ति के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं बैंक पहुंचे. केनरा बैंक नोवामुंडी ब्रांच के मैनेजर आशुतोष कुमार व अन्य सहायक अधिकारियों ने उन्हें बैंक की कार्यशैली, ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाएं, विभिन्न प्रकार के खाते, जमा-निकासी की प्रक्रिया, ब्याज दरें, शिक्षा व व्यापार ऋण, एनइएफटी एवं आरटीजीएस जैसी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की. मौके पर छात्रों बैंकिंग से संबंधित अनेक प्रश्न किए, जिनका उत्तर अधिकारियों ने सरल व स्पष्ट भाषा में दिया. शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को बैंकिंग क्षेत्र की व्यावहारिक जानकारी मिली और उन्हें वित्तीय निर्णय लेने की दिशा में प्रेरणा प्राप्त हुई. विद्यार्थियों में अमनदीप गोप, रूबी राउत, अभिषेक बोबोंगा, शीतल केराई, शिवा गोप, मुस्कान सूर, यश दास, सूरज गिरी, विशाल कालिंदी, मंतशा परवीन, विशाल पान, साहिल निषाद, मानवती कुंकल, दिव्या दास, छोटी पान आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >