नोवामुंडी में मां काली मंदिर के पास सड़क हादसा, स्कूटी की टक्कर से महिला और बच्चा घायल

Noamundi News: नोवामुंडी थाना क्षेत्र स्थित मां काली मंदिर के पास शनिवार को एक अचानक हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला और एक बच्चा घायल हो गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट 

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में मां काली मंदिर के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी चला रही महिला और एक बच्चा घायल हो गए. घटना उस समय हुई जब एक बच्चा अचानक सड़क पार करने लगा और स्कूटी की चपेट में आ गया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई. 

पंचायत अध्यक्ष सुरेश प्रजापति ने अस्पताल पहुंचाया

हादसे के तुरंत बाद मंदिर के पुजारी और कांग्रेस पार्टी के महुदी पंचायत अध्यक्ष सुरेश प्रजापति ने जल्दीबाजी  दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क से उठाया. इसके बाद उन्होंने अपनी निजी गाड़ी से दोनों को तत्काल टिस्को अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज संभव हो सका. उनके इस अच्छे काम की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं. 

महिला और बच्चा घायल, दोनों की हालत सामान्य

घायलों की पहचान बसंती बेहरा उर्फ जुली (निवासी लखनसाई कुमार टोली) के रूप में हुई है. बच्चे को मुंह के बल गिरने के कारण हल्की चोटें आई हैं, जबकि महिला के कंधे में चोट लगी है. फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. 

मौके पर पहुंची नोवामुंडी पुलिस, स्कूटी जब्त

घटना की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी को जब्त कर थाने ले गई. वहीं, थाना के सब-इंस्पेक्टर अभिनय कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया. 

मंदिर में बच्चों की भीड़ के बीच हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार होने के कारण मंदिर में प्रसाद लेने के लिए बच्चों की भीड़ रहती है, इसी दौरान यह हादसा हुआ. घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सतर्कता की आवश्यकता को उजागर किया है. 

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >